फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Online application for Atul Maheshwari Scholarship-2023 till 30

Gurugram News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 तक

Sat, 26 Aug 2023 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Online application for Atul Maheshwari Scholarship-2023 till 30
विज्ञापन






पिछली कक्षा में 60 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2023 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा।

लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 71 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

वर्ष-2023 के तहत अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 75-75 हजार रुपये की 46 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो, बीपीएल कार्ड धारक परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। जो विद्यार्थी कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed