फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One way road from court to mini secretariat

कोर्ट से लेकर लघु सचिवालय के लिए जाने वाला मार्ग वनवे

Tue, 28 Sep 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
One way road from court to mini secretariat
गुरुग्राम। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए गोली कांड के बाद पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क है। ट्रैफिक पुलिस ने अदालत परिसर के पास लगने वाले जाम को देखते हुए पूरे मार्ग को वनवे कर दिया है। अदालत परिसर की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने गुरुग्राम-सोहना मार्ग से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे को जोड़ने वाली सड़क को वनवे कर दिया है। इसके अलग-अलग चार पाइंट पर 12 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही अदालत परिसर में प्रवेश करने वालों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने डीसी रेजीडेंस की ओर जाने वाले मार्ग पर पहले से ही प्रवेश पर रोक लगा रखी है। अब दूसरी बार अदालत की ओर आने वाले वाहनों पर रोक लगाई गई है। इस मार्ग पर रोजाना दस हजार वाहनों का आना-जाना होता है। लघु सचिवालय व कोर्ट में काम करने वालों से लेकर रोजाना उससे जुड़े लोगों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन

अदालत परिसर की ओर लगने वाले जाम को देखते हुए प्रयोग के तौर पर वनवे किया गया है। ट्रायल सफल होने के बाद उसे पूरी तरह से लागू किया जाएगा। अब तक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र राणा, टीआई थर्ड , ट्रैफिक पुलिस गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed