{"_id":"615352a58ebc3e0a28379b26","slug":"one-way-road-from-court-to-mini-secretariat-gurgaon-news-noi6073500159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से लेकर लघु सचिवालय के लिए जाने वाला मार्ग वनवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट से लेकर लघु सचिवालय के लिए जाने वाला मार्ग वनवे
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए गोली कांड के बाद पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क है। ट्रैफिक पुलिस ने अदालत परिसर के पास लगने वाले जाम को देखते हुए पूरे मार्ग को वनवे कर दिया है। अदालत परिसर की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने गुरुग्राम-सोहना मार्ग से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे को जोड़ने वाली सड़क को वनवे कर दिया है। इसके अलग-अलग चार पाइंट पर 12 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही अदालत परिसर में प्रवेश करने वालों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस ने डीसी रेजीडेंस की ओर जाने वाले मार्ग पर पहले से ही प्रवेश पर रोक लगा रखी है। अब दूसरी बार अदालत की ओर आने वाले वाहनों पर रोक लगाई गई है। इस मार्ग पर रोजाना दस हजार वाहनों का आना-जाना होता है। लघु सचिवालय व कोर्ट में काम करने वालों से लेकर रोजाना उससे जुड़े लोगों का आना-जाना होता है।
अदालत परिसर की ओर लगने वाले जाम को देखते हुए प्रयोग के तौर पर वनवे किया गया है। ट्रायल सफल होने के बाद उसे पूरी तरह से लागू किया जाएगा। अब तक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
-जितेंद्र राणा, टीआई थर्ड , ट्रैफिक पुलिस गुरुग्राम