फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One nation, one election is the task of nation building, every citizen's role is essential: Saini

एक राष्ट्र, एक चुनाव राष्ट्र निर्माण का कार्य, हर नागरिक की भूमिका अनिवार्य : सैनी

Mon, 02 Jun 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
One nation, one election is the task of nation building, every citizen's role is essential: Saini
मुख्यमंत्री ने एक राष्ट्र एक चुनाव थीम पर आधारित गुरुग्राम रन में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) सिर्फ एक राजनीतिक विचार नहीं है, यह राष्ट्रहित का विचार है। यह समय, संसाधन और जन-भागीदारी को और अधिक सशक्त करने वाला विचार है।
यह वह विचार है जिसके अनुसार जब एक राष्ट्र एक साथ चलता है, तब वह हर बाधा को पार कर सकता है। जब देश एक साथ सोचता है, तब वह हर संकट का समाधान निकाल सकता है। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में एक राष्ट्र एक चुनाव थीम पर आयोजित गुरुग्राम रन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम रन को हरी झंडी दिखाने से पूर्व उपस्थित युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस समग्र सोच का प्रतीक है, जो एकता में शक्ति को मानती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में चुनाव एक समय पर कराने से चुनावों पर आने वाला खर्च कई गुना कम हो सकता है। प्रशासनिक मशीनरी का बेहतर उपयोग हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौड़, विशेष रूप से हमारे युवाओं के लिए एक संदेश है कि राष्ट्र निर्माण सिर्फ बैठकों और नीतियों से नहीं होता, उसमें युवा शक्ति का संकल्प भी निहित है। जब युवा शक्ति आगे आती है तो निश्चित रूप से बदलाव की लहर उठती है। मुख्यमंत्री ने कहा यह दौड़ सिर्फ शरीर की फिटनेस की नहीं, लोकतंत्र की फिटनेस का भी प्रतीक है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन को सफल बनाना है, तो हमें नवाचार की, संवाद की और संवेदनशीलता की जरूरत है। उन्होंने युवा शक्ति से आह्वान किया कि वे कॉलेजों में, गांव की चौपालों में, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा कर एक सार्थक माहौल बनाने में सहभागी बनें। यह सिर्फ सरकार का काम नहीं है। यह राष्ट्र निर्माण का कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भूमिका अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल देश में सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता का सशक्त उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम सिर्फ एक आधुनिक शहर नहीं है। यह भारत की नव-उद्यमिता, तकनीकी विकास और युवा सशक्तिकरण का प्रतीक है। आधुनिक तकनीक, नवाचार और कौशलयुक्त युवाओं की शक्ति का केंद्र बन चुके माता शीतला की इस पावन धरा से निकली प्रेरणा पूरे हरियाणा में और फिर पूरे भारतवर्ष में परिवर्तन का संकल्प बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई एक राष्ट्र, एक चुनाव की मुहिम में युवाओं की भागीदारी और समर्थन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तरों के चुनाव बार-बार कराए जाने से न केवल आर्थिक संसाधनों पर दबाव पड़ता है, बल्कि इससे विकास की निरंतरता भी बाधित होती है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed