{"_id":"65107fa4e0b68d286d01d289","slug":"one-crore-rupees-were-transferred-to-gujarats-bank-account-police-froze-it-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-15046-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुजरात के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे एक करोड़ रुपये, पुलिस ने कराया फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुजरात के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे एक करोड़ रुपये, पुलिस ने कराया फ्रीज
विज्ञापन
भारत पे यूपीआई कंपनी के रुपये उड़ाने का मामला, एक साल पहले हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत पे यूपीआई कंपनी के खाते से 1 करोड़ 1 लाख रुपये ट्रांसफर होने के बाद साइबर सेल की टीम ने इस पैसे को ट्रांसफर होने वाले खाते में फ्रीज करा दिया है। मामले की जांच कर रही एक टीम ने गुजरात में बैंक प्रबंधन से संपर्क साधा है। पुलिस उनसे खाता धारक का नाम व नंबर ले रही है। जिनको मामले में आरोपी बनाया जाएगा। एसीपी साइबर अपराध विपिन अहलावत का कहना है कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है। सही समय पर सूचना के कारण जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। उनका लेद-देन सील कराया गया है।
बता दें कि साइबर अपराध थाना ईस्ट में शिकायत भारत पे कंपनी के नोडल ऑफिसर अंकित परनामी ने दी थी। इनका कार्यालय डीएलएफ साइबर सिटी में है। 12 अक्तूबर 2022 को कंपनी के नोडल खाते से दो फर्जी ट्रांजेक्शन हुई है। यह ट्रांजेक्शन 48 लाख 5 रुपये और 53 लाख 50 हजार 12 रुपये की हुई। आरोप है कि फर्जी तरीके से ये दोनों ट्रांजेक्शन किसी थर्ड पार्टी अकाउंट में की गई। इसके लिए कंपनी का कोई वेलिड ऑथराइजेशन भी नहीं किया गया। आरोप है कि नोडल खाते को हैक कर ये ट्रांजेक्शन की गई हैं। वारदात के समय भी संबंधित टीम को इन ट्रांजेक्शन की सूचना दी गई थी। साइबर सेल की जांच पूरी हो गई है। शिकायत के बाद खाते में पैसे को फ्रीज कराया गया था। जिसको वापस कराने की प्रक्रिया के चलते मामला दर्ज किया गया है।