फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One arrested for selling government land, recovered five lakh rupees

Gurugram News: सरकारी जमीन बेचने के मामले में एक गिरफ्तार, पांच लाख रुपये बरामद

Mon, 23 Jan 2023 04:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
One arrested for selling government land, recovered five lakh rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन बेचने के मामले में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान मसीहा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पांच लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि वह पीड़िता के पति का जानकार है। उसने विक्रेता के साथ मिलकर सरकारी जमीन एक महिला को बेच दी थी। इसके लिए उसे 5 लाख रुपये मिले थे।

पिछले साल 12 सितंबर को पुलिस को महिला ने शिकायत दी थी कि उसने गांव कार्टरपुर में 140 गज जमीन 77 लाख रुपये रुपये में खरीदी थी। जब वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंची तो पता चला कि उस जमीन पर 1984 में ही रिवार्ड हो चुका है। जिस विक्रेता ने जमीन महिला को बेची थी वह उस जमीन का मुआवजा भी सरकार से ले चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed