फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One accused arrested in a case involving a fraud of Rs 1.43 crore in the name of investment

Gurugram News: निवेश के नाम पर 1.43 करोड़ रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in a case involving a fraud of Rs 1.43 crore in the name of investment
-आरोपी ने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराया था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निवेश के नाम पर 1.43 करोड़ रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हरजीत सिंह उत्तराखंड का रहने वाला है। साइबर अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी को काबू किया।


मामले में ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत 4 दिसंबर 2025 को मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उनसे संपर्क किया गया। आरोपियों के बताए गए बैंक खातों में निवेश के तौर पर 1 करोड़ 43 लाख 71 हजार रुपये उन्होंने ट्रांसफर किए। बाद में रिफंड मांगा तो आरोपी बहाने से और रुपये ट्रांसफर करने को कहने लगे। तब ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन


आरोपी हरजीत से पूछताछ में पता चला कि मामले में ठगी गई राशि में से 12.80 लाख रुपए जिस बैंक खाता में आए थे वह बैंक खाता आरोपी हरजीत ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर खुलवाया था। ये बैंक खाता इसने साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। इसके बदले हरजीत को दो लाख रुपए मिले थे। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed