फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On Tuesday, anti-coronavirus vaccine will be administered at 52 centers built in rural and urban areas.

मंगलवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बने 52 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा

Mon, 22 Nov 2021 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
On Tuesday, anti-coronavirus vaccine will be administered at 52 centers built in rural and urban areas.
गुरुग्राम। जिले में टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बने 52 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इनमें से 45 पर कोविशील्ड की पहली एवं दूसरी और पांच पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। इनके अलावा सेक्टर 31 स्थित पॉलीक्लीनिक में स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर दूसरी डोज के रूप में 200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा व नौकरी के लिए विदेश जाने के लिए चयनित नागरिक सेक्टर-31 पॉलीक्लीनक में जाकर कोविशील्ड का दूसरा टीका लगवा सकते हैं। इस केंद्र पर वैक्सीन के पचास स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही इस स्वास्थ्य केंद्र पर स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी डोज के रूप में 100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। सभी केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज के रूप में कुल 14 हजार 600 स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कर केंद्र पर आने वाले लोगों के लिए कम्युनिटी सेंटर त्यागीवाड़ा पर 100 स्लॉट की अलग से व्यवस्था की गई है। टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत मंगलवार को जिला में 153 स्थानों पर लोगों को घर घर जाकर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed