{"_id":"6a202003a984b9a42303084e","slug":"on-the-third-day-of-indian-language-summer-camp-the-school-resonated-with-poetry-and-folk-dance-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90110-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भारतीय भाषा समर कैंप के तीसरे दिन, कविता और लोक नृत्य से गूंजा विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भारतीय भाषा समर कैंप के तीसरे दिन, कविता और लोक नृत्य से गूंजा विद्यालय
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता, कहानी सुनाने और सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में चल रहें भारतीय भाषा समर कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान गीत और कविता सुनना, चित्रकला प्रतियोगिता लोक नृत्य कहानी सुनाना और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के गीत और कविताएं सुनी और उनका अर्थ समझा। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुंदर चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कहानी सुनाने की गतिविधि में बच्चों ने मजेदार और प्रेरणादायक कहानियां सुनाई। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखना सखा और अपनी कला का प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि भारतीय भाषा समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय भाषा से जोड़ना है। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास और संवाद कौशल को विकसित करने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाती है।