{"_id":"60745be58ebc3ed8321acdc6","slug":"on-the-second-day-of-the-grand-campaign-20-thousand-people-arrived-to-get-the-vaccine-gurgaon-news-noi5767317197","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाअभियान के दूसरे दिन 20 हजार 60 लोगों को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाअभियान के दूसरे दिन 20 हजार 60 लोगों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए कोरोना टीकाकरण केंद्र में कोविशेल्ड का टीका लगाती
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग की योजना के मुताबिक, 11 से 14 अप्रैल तक जिले में टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को जिले में 20 हजार 60 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अब रविवार को भी टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में दो दिनों में ही 30 हजार से ज्यादा को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के लोगों में टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत अब तक 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सोमवार को शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 45 साल से ऊपर के 12846 लोगों को पहली व 1197 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 3631 लोगों को पहली डोज व 925 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। सोमवार को 384 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 301 को पहली डोज व 32 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 3 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज व 48 को दूसरी डोज दी गई।
220 जगहों पर हुआ टीकाकरण
जिले में सोमवार को 1 हजार 77 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय केंद्रों पर 475 को पहली डोज व 601 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 1 को पहली डोज दी गई जबकि किसी भी फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरी डोज नहीं दी गई। सोमवार को जिले में कुल 220 जगहों पर टीकाकरण किया गया। सोमवार को जिले में 15452 को शासकीय केंद्रों व 4608 को निजी केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
अप्रैल में 140403 को लगा टीका
तिथि - टीकाकरण
1 अप्रैल - 12271
2 अप्रैल - 10842
3 अप्रैल - 7890
4 अप्रैल - 1551
5 अप्रैल - 27785
6 अप्रैल - 8010
7 अप्रैल - 6454
8 अप्रैल - 16568
9 अप्रैल - 14043
10 अप्रैल - 4763
11 अप्रैल - 10166
12 अप्रैल - 20060