फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On the eighth day of the campaign, 232 school buses were inspected.

Gurugram News: अभियान के आठवे दिन 232 स्कूली बसों का किया निरीक्षण

Wed, 15 Jul 2026 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
On the eighth day of the campaign, 232 school buses were inspected.
स्कूल वाहन पॉलिसी के मानक पूरे नहीं होने पर 16 बसों के काटे चालान
विज्ञापन

करीब 4500 स्कूली वाहनों की जानी है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत सुरक्षा मानकों की जांच के आठवें दिन बुधवार को 232 स्कूली बसों का निरीक्षण किया गया। स्कूली वाहनों में खामियां मिलने पर 16 बसों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। अभियान के तहत आरटीए, यातायात पुलिस व जिला शिक्षा विभाग की टीमें संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों का निरीक्षण कर रही हैं। अभियान के तहत जिले के सभी निजी स्कूल बसों में करीब 4500 बसों व अन्य वाहनों का निरीक्षण किया जाना है।
आरटीए की टीम की ओर से स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों, आवश्यक दस्तावेज व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के प्रावधानों के अनुसार जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिन स्कूली वाहनों में खामियां मिलती है, उनके चालान काटने के साथ ही स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस के माध्यम से स्कूल प्रबंधकों को एक सप्ताह समय दिया जा रहा है ताकि वाहनों में कमियों को दूर करवा सकें। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के निर्देशों और गुरुग्राम के उपायुक्त उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में छात्रों की सुरक्षित स्कूल आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

----
निरीक्षण के दौरान कई वाहनों में अनियमितताएं मिल रही हैं। जिन वाहनों में कम अनियमितताएं हैं, उनको पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। जिन वाहनों में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान काटे जा रहे हैं। - हरेंद्र वीर, एडीटीओ एवं सहायक सचिव आरटीए, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article