{"_id":"6b017dd1f7827a4a8b0f891a","slug":"old-gurugram-metro-land-to-be-acquired-through-mutual-consent-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108022-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो : आपसी सहमति से खरीदी जाएगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो : आपसी सहमति से खरीदी जाएगी जमीन
विज्ञापन
दूसरे चरण में तीन गांवों की ली जानी है जमीन, जीएमआरएल ने पोर्टल पर जारी की सूची
नंबर गेम - 2529 वर्ग मीटर जमीन की होगी खरीद
नंबर गेम - 30 दिन में दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुराने गुरुग्राम के लाखों निवासियों और उद्योग विहार व साइबर सिटी जाने वाले यात्रियों को जल्द ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक प्रस्तावित 29.05 किलोमीटर लंबे ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर के दूसरे चरण का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ने जा रहा है। इसके तहत भूमि क्रय समिति ने सेक्टर-9 से साइबर सिटी रूट के बीच आने वाले तीन गांवों - गुड़गांव गांव, डूंडाहेड़ा और कार्टरपुरी में कुल 2,529.714 वर्ग मीटर निजी जमीन की सीधी खरीद करने का निर्णय लिया है।
जमीन मालिकों को इसका सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। राज्य सरकार की नई नीति के तहत, आपसी सहमति से जमीन देने वाले मालिकों को भूमि अधिग्रहण अधिनियम-2013 के तय मुआवजे से 25 प्रतिशत अधिक राशि दी जाएगी। साथ ही रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन के लाभ और भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाएगा।
30 दिन में दर्ज करा सकते हैं दावे और आपत्तियां
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने खरीदी जाने वाली जमीन का ब्यौरा अपने पोर्टल पर जारी कर दिया है। सार्वजनिक सूचना प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिन के भीतर जमीन मालिक दावे और आपत्तियां भूमि अधिग्रहण अधिकारी, शहरी संपदा विभाग, गुरुग्राम के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। यदि कोई मालिक आपसी सहमति से जमीन देने से इनकार करता है, तो ही 2013 के अधिनियम के तहत अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मेट्रो कॉरिडोर में तीन गांव के राजस्व की जमीन आ रही है। इसमें सबसे अधिक जमीन गुड़गांव गांव की खरीदी जाएगी। यहां 1137.674 वर्ग मीटर जमीन खरीदने का प्रस्ताव है। वहीं, डूंडाहेड़ा गांव में 850.82 वर्ग मीटर और कार्टरपुरी गांव में 541.22 वर्ग मीटर जमीन की सीधी खरीद की जाएगी। इसके लिए जीएमआरएल ने अपने पोर्टल पर इससे संबंधी सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
स्टेशन और प्रवेश-निकास द्वार के लिए चाहिए जमीन
दूसरे चरण में सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक मेट्रो निर्माण के लिए 1,662 करोड़ रुपये का टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में कुछ स्थानों पर बिल्डरों और स्थानीय लोगों की आवासीय एवं व्यावसायिक जमीन भी आ रही है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन, प्रवेश और निकास द्वार, सीढ़ियों सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए भी जमीन की आवश्यकता होगी। ऐसे में दूसरे चरण के निर्माण को गति देने के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करना जीएमआरएल के लिए अहम है।
निर्माण से पहले यूटिलिटी शिफ्टिंग की तैयारी तेज
दूसरे चरण के मेट्रो निर्माण में यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण देरी न हो, इसके लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। मेट्रो कॉरिडोर में सीवर, पानी, गैस और बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने और यातायात डायवर्जन के लिए 62.25 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसके लिए चार कंपनियों ने रुचि दिखाई है। जल्द ही एक एजेंसी को यह कार्य सौंपा जाएगा।
दूसरे चरण में इन स्टेशन पर होना है काम
दूसरे चरण में सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 और साइबर सिटी मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा मेट्रो कॉरिडोर के रास्ते में आने वाले 414 पेड़ों को हटाने के लिए भी जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
गांवों में जमीन का विवरण
गुरुग्राम : 1137.674 वर्ग मीटर
डूंडाहेड़ा : 850.82 वर्ग मीटर
कार्टरपुरी : 541.22 वर्ग मीटर
कुल : 2529.714 वर्ग मीटर