{"_id":"68adc04b99adae91e90aca5a","slug":"officials-will-be-able-to-directly-view-complaints-sent-in-rasta-fix-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65647-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रास्ता फिक्स में भेजी शिकायतों को सीधे देख सकेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रास्ता फिक्स में भेजी शिकायतों को सीधे देख सकेंगे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त ने रास्ता फिक्स वेबसाइट तैयार करने वाले प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम की समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए रास्ता फिक्स वेबसाइट तैयार की गई है। उपायुक्त अजय कुमार ने वेबसाइट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें तय किया गया है कि शिकायतों के लिए एक अलग पेज होगा, जिसे अधिकारी देख सकेंगे और विशेष लिंक के जरिए वेबसाइट में दर्ज समस्याओं को संबंधित अधिकारी के पास भेज सकेंगे।
संगठन के प्रतिनिधियों विनयकृष्ण गुप्ता और प्रवीण कौशल ने एआई आधारित रास्ता फिक्स के बारे में उपायुक्त को जानकारी दी। इसमें नगर निगम, जीएमडीए, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई के अधिकारी की वेबसाइट के डैशबोर्ड की एक्सेसिबिलिटी हाेगी। वह उसे अपडेट कर सकेंगे। प्रवीण कौशल ने बताया कि उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि क्लास वन अधिकारियों के लिए रास्ता फिक्स में एक अलग पेज बना दिया जाए ताकि उसे अधिकारी सीधे तौर पर प्रयोग कर सकें। इसमें प्राथमिकता वाले मामलों में अधिकारी सीधे तौर पर देखकर जवाबदेही तय कर सकें। वेबसाइट में अधिकारियों के नाम, पद, फोन नंबर आदि भी हैं। एकबार समस्या दर्ज कर दी गई तो एक नए फिल्टर के साथ उसी एप में एडमिन डैशबोर्ड पर भी दिखेगी। वह समाधान संबंधित रिपोर्ट भी अपलोड कर सकेंगे।
1500 शिकायतें हो चुकी हैं दर्ज
प्रवीण कौशल ने बताया कि रास्ता फिक्स पर अब तक नागरिकों की 1500 से अधिक समस्याएं अपलोड हो चुकी हैं। इनकी जानकारी संबंधित एजेंसियों को भी भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल बेहद आसान है। समस्या से जुड़ी लोकेशन पर पहुंच कर फोटो खींचें और पोर्टल पर अपलोड कर दें। जियो टैग के साथ यह समस्या संबंधित विभाग के पास पहुंच जाएगी। इस दौरान एडीसी वत्सल वशिष्ठ व सीटीएम सपना यादव मौजूद रहे।