{"_id":"6968f1e7e23acfc0380b144d","slug":"officials-should-focus-on-strengthening-drainage-and-sewerage-systems-pc-meena-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-77253-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेनेज एवं सीवरेज प्रणालियों को सुदृढ़ करने पर जोर दें अधिकारी : पीसी मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेनेज एवं सीवरेज प्रणालियों को सुदृढ़ करने पर जोर दें अधिकारी : पीसी मीणा
विज्ञापन
जीएमडीए ने नगरपालिकीय एजेंसियों के साथ शहर व्यापी ड्रेनेज एवं सीवरेज तैयारियों की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जीएमडीए कार्यालय में 18वीं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतर-विभागीय समन्वय एवं संयुक्त कार्रवाई से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर सीईओ, जीएमडीए पीसी मीणा ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें और समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करें, ताकि नागरिक अवसंरचना सुचारू रूप से कार्य करे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विशेष रूप से ड्रेनेज एवं सीवरेज प्रणालियों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है, ताकि जलभराव और स्टॉर्म वाटर ड्रेन में सीवेज एवं अपशिष्ट के अवैध डिस्चार्ज को रोका जा सके
सीईओ जीएमडीए ने यह भी निर्देश दिए कि सभी चल रहे कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। इसके अतिरिक्त, सर्विस रोड्स के साथ हरित पट्टियों को नीचे करने एवं चिन्हित क्षेत्रों में पॉन्डेज विकसित करने जैसे उपायों पर भी चर्चा की गई, जिससे वर्षा जल का बेहतर अवशोषण हो सके।
विज्ञापन
इन बिन्दुओं पर हुई चर्चा
: सीवेज एवं औद्योगिक अपशिष्ट के अवैध डिस्चार्ज पर सख्ती
: एसटीपी की निगरानी एवं अनुपालन
: जीएमडीए सड़कों पर ठोस एवं सीएंडडी कचरा प्रबंधन
: अंतर-विभागीय समन्वय पर जोर
: आंतरिक ड्रेन, सीवर लाइनों एवं उनके आउटफॉल का मास्टर ड्रेन से मैपिंग हेतु ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा
: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अनधिकृत क्षेत्रों में सीईटीपी की आवश्यकता चिन्हित कर 10 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश