फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officers should not be negligent in serious matters

Gurugram News: गंभीर मामलों में लापरवाही न बरतें अधिकारी

Tue, 05 Dec 2023 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Officers should not be negligent in serious matters
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विकास परियोजनाओं और आपराधिक मामलों की जांच की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को जिले में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान 25 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं, शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं, जन संवाद कार्यक्रम, सेवा का अधिकार विजिलेंस से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी ली। साथ ही गंभीर श्रेणी के आपराधिक मामलों की जांच के बारे में समीक्षा की।
आपराधिक मामलों से संबंधित जांच की समीक्षा कर उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे मामलों पर गंभीर हैं। अधिकारी इसमें लापरवाह न बनें। शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम जारी रहने चाहिए। पुलिस और शिक्षा विभाग इस क्षेत्र में लगातार अभियान चलाएं। उन्होंने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई व जब्त ड्रग्स को नष्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराध व हत्या सहित अन्य अपराधों की जांच की समीक्षा की। डीसीपी मुख्यालय दीपक गहलावत ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विभाग से संबंधित कार्यप्रणाली की जानकारी दी। बैंकिंग व टेलीकॉम कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संदिग्ध बैंक एकाउंट्स व मोबाइल नंबर को ब्लॉक कराने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने 25 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। वाटिका चौक से क्लोवर लीफ (सीपीआर) तक 4500 मीटर लंबी मास्टर ड्रेन के कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि इस ड्रेन को तेजी से बनाया जाए। आगामी बरसात के सीजन से पहले यह काम पूरा करें। इसके अतिरिक्त 100 एमएलडी क्षमता के धनवापुर एसटीपी, चंदू डब्ल्यूटीपी, श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नए सेक्टर के लिए मास्टर रोड को विकसित करना, रामपुरा से पटौदी रोड तक छह मार्गीय सड़क, पेयजलापूर्ति संबंधित परियोजना, मानेसर में एसटीपी, सदर बाजार की दो पार्किंग, खेल परिसर वजीराबाद, कमान सराय पार्किंग, टॉवर ऑफ जस्टिस, सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में 100 बेड क्षमता के नए भवन के निर्माण की प्रगति, पंचगांव से फर्रुखनगर वाया जमालपुर सड़क, राजकीय महाविद्यालय, मानेसर व गुरुग्राम विश्वविद्यालय में बन रहे ब्लॉक्स के निर्माण की समीक्षा की। इस दौरान अतिरिक्त जिला उपायुक्त हितेश कुमार मीणा ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से अतिरिक्त मुख्य सचिव को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास परियोजनाओं के उपरांत अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जनसंवाद पोर्टल, सेवा का अधिकार, विजिलेंस संबंधी मामलों व शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा भी की। इस अवसर पर सीटीएम दर्शन यादव, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के अधीक्षण अभियंता प्रवीण चौधरी, सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन, नगर निगम गुरुग्राम से मुख्य अभियंता राधे श्याम शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed