{"_id":"68b1f050d29d15aec202ca2b","slug":"officer-night-stay-in-rural-area-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-117389-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रात्रि ठहराव अफसरों के नाम, दिन में हो रहे ग्रामीणों के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रात्रि ठहराव अफसरों के नाम, दिन में हो रहे ग्रामीणों के काम
विज्ञापन
- कस्बा हसनपुर में हुआ रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
- विभागीय अधिकारियों ने 192 शिकायतें दर्ज की, अधिकतर का तुरंत निवारण
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मुख्यमंत्री नायब सैनी की पहल पर जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार सांय कस्बा हसनपुर में रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। इस मौके पर विधायक हरेंद्र रामरतन, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सहित सभी विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं सामने रखीं। उपायुक्त ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए अधिकतर शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया और शेष मामलों को निपटाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। रात्रि ठहराव के दौरान लगभग 192 ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें बिजली आपूर्ति, जमीन विवाद, रास्तों में कीचड़, पानी की पाइप लाइन, अवैध कब्जा हटाने, बिजली के खंभों से जुड़ी दिक्कतें, प्लाट दिलाने, रास्तों पर पानी निकासी, सीवर समस्या, बीपीएल कार्ड बनवाने जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।
ग्रामीणों ने सबसे ज्यादा शिकायतें जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग से संबंधित रखीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी शिकायतों पर ध्यान नहीं देते। गांव के सरपंच हेतराम ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए गांव की समस्याओं संबंधी मांगपत्र भी सौंपा। उपायुक्त ने अधिकांश मांगों का निपटारा मौके पर ही कर दिया तथा बाकी मांगों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों से कहा कि वे 31 अगस्त तक अपनी खराब फसल की रिपोर्ट ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने नि:शुल्क जांच शिविर लगाया, जिसमें ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों की जांच करते हुए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया और मौसम में बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बताईं। चिकित्सकों ने व्यायाम व जागरूकता पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विधायक हरेंद्र रामरतन ने भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम बैलीना राणा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, सीटीएम अप्रतिम सिंह, ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष सौरभ वशिष्ठ और सरपंच हेतराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।