{"_id":"687250826a0bfddc0c06a412","slug":"occupation-of-the-path-of-the-last-journey-the-matter-reached-the-grievance-redressal-committee-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62102-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंतिम यात्रा की राह पर कब्जा, कष्ट निवारण समिति में पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंतिम यात्रा की राह पर कब्जा, कष्ट निवारण समिति में पहुंचा मामला
विज्ञापन
श्मशान घाट के रास्ते पर लगाया गेट, पंचायत विभाग को सौंपी गई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोड़ाकला गांव में श्मशान घाट पर जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि गेट लगा दिया गया है। इसकी शिकायत उपायुक्त से की गई। पंचायत विभाग मामले की जांच कर रहा है। इस मामले पर कष्ट निवारण समिति की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुनवाई करेंगे।
पटौदी क्षेत्र के भोड़ाकलां गांव निवासी अंकित और अनिल चौहान ने उपायुक्त से शिकायत की थी पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांव में रहती है। गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर के पास बने श्मशान घाट के रास्ते की जमीन पर गांव के ही अजयवीर और वीरेंद्र ने गेट लगा दिया है। वे गेट पर ताला लगा देते हैं। ग्रामीण जब शव लेकर श्मशान के लिए निकलते हैं तो पहले शव को रास्ते में रख कर गेट को खुलवाना पड़ता है। कई बार ताले की चाभी न मिलने पर देरी होती है। आरोपियों की ओर से मारपीट व गाली-गलौज की जाती है। उपायुक्त ने इस मामले की जांच को जिला पंचायत अधिकारी को सौंपा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस शिकायत की सुनवाई को कष्ट निवारण समिति में रखा गया है।
वर्जन
मामले की जांच जिला पंचायत अधिकारी को सौंपा गया है। जितने लोगाें ने पंचायत की जमीन पर कब्जा किया, उनको हटाने का नोटिस दिया गया है। - अजय कुमार, उपायुक्त, गुरुग्राम।