फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Obstacles for the metro between Hero Honda Chowk and Umang Bhardwaj Chowk will be removed.

Gurugram News: हीरो होंडा-उमंग भारद्वाज चौक के बीच मेट्रो की बाधाएं होंगी दूर

Sat, 04 Jul 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Obstacles for the metro between Hero Honda Chowk and Umang Bhardwaj Chowk will be removed.
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक के बीच निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में बिजली की केबल, सब-स्टेशन और अन्य यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसी रूट में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक का हिस्सा भी शामिल है। शुरुआत में इस मार्ग को छह लेन तक चौड़ा करने की योजना थी, लेकिन अब इसे एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। इस हिस्से में सड़क निर्माण और अन्य संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी एनएचएआई के पास है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में बिजली के पोल, हाई और लो-टेंशन केबल तथा अन्य यूटिलिटी लाइनें मौजूद हैं, जिससे मेट्रो निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। जीएमआरएल का लक्ष्य इन सभी अवरोधों को जल्द हटाकर निर्माण कार्य में तेजी लाना है। बैठक में जीएमआरएल के निदेशक आर सांगवा, एनएचएआई के अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed