{"_id":"687636ac9e2865cfea040b47","slug":"observed-the-language-laboratory-computer-lab-and-classrooms-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62310-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भाषा प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और कक्षाओं का किया अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भाषा प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और कक्षाओं का किया अवलोकन
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक ने हयातपुर एवं हरसरू विद्यालयों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
शिक्षा निदेशालय हरियाणा पंचकूला से संयुक्त निदेशक डॉ. मयंक वर्मा एवं जिला परियोजना संयोजक डॉ. अंशु सिंहला ने अपनी टीम के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हयातपुर और राजकीय उच्च विद्यालय हरसरू का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय की भाषा प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, कक्षा कक्ष व लैब का अवलोकन किया।
डॉ. मयंक वर्मा ने निर्देशित किया कि भाषा लैब का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए और इसे आवश्यकता अनुसार कंप्यूटर लैब के रूप में भी प्रयोग में लाया जाए, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें। कक्षा कक्ष के निरीक्षण के दौरान कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों से उनकी रुचि के बारे में पूछा और प्रमुख मुद्दों पर उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।
कक्षा नौवीं से प्रश्न किया कि सबसे महत्वपूर्ण क्या है, बच्चों के द्वारा विभिन्न जवाब देने पर डॉ. मयंक ने उन्हें समझाया कि हमारे माता पिता, देश, हमारा स्वास्थ्य और पर्यावरण महत्वपूर्ण है, हमें सभी को महत्व देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक खेल में भाग अवश्य लेना चाहिए। हमें हमेशा नवीनतम रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए अपनी सोच को स्पष्ट करने में सक्षम होना चाहिए।