फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   OBC-NCL candidate barred from interview; inquiry demanded.

Gurugram News: ओबीसी-एनसीएल अभ्यर्थी को इंटरव्यू से रोका, जांच की मांग

Wed, 30 Sep 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
OBC-NCL candidate barred from interview; inquiry demanded.
-टीजीटी संस्कृत पद के लिए दोनों चरण पास करने के बाद दस्तावेज सत्यापन में प्रमाणपत्र की तारीख पर जताई आपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) की भर्ती प्रक्रिया में टीजीटी संस्कृत पद की अभ्यर्थी ज्योति को दस्तावेज सत्यापन के दौरान इंटरव्यू में शामिल होने से रोक दिया गया। मामला 29 सितंबर का है। ज्योति ने दस्तावेजों की दोबारा जांच कर इंटरव्यू का अवसर देने की मांग की है।

ज्योति के अनुसार उन्होंने भर्ती परीक्षा के टियर-1 और टियर-2 दोनों चरण पास किए थे। इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। दस्तावेज सत्यापन के दौरान उनके ओबीसी-एनसीएल प्रमाणपत्र की तारीख को लेकर आपत्ति जताई गई और उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। ज्योति का कहना है कि उनके पास वर्ष 2024 और 2026 के ओबीसी-एनसीएल प्रमाणपत्र हैं। इसके अलावा 2025 और 2026 के आय प्रमाणपत्र भी हैं, जिनमें परिवार की वार्षिक आय करीब तीन लाख रुपये दर्शाई गई है। उन्होंने इंटरव्यू से एक दिन पहले शपथ-पत्र भी तैयार कराया था। ज्योति ने केवीएस और एनवीएस से ओबीसी-एनसीएल प्रमाणपत्र की तारीख से जुड़े नियम स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोबारा इंटरव्यू कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed