फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Number of patients admitted in hospitals increased 4 times in a week

सप्ताहभर में 4 गुना बढ़ी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या

Sat, 23 Apr 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Number of patients admitted in hospitals increased 4 times in a week
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही है। जिस तेजी से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसी तरह से अब अस्पतालों में उपचाराधीन संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि पिछले सप्ताह भर में ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में चार गुना तक इजाफा हो गया है। एक सप्ताह पहले तक जिले के अस्पतालों में 4 मरीज ही भर्ती थे लेकिन शनिवार को मरीजों की संख्या 12 पहुंच गई।
विज्ञापन

संक्रमण की इस स्थिति को देखते हुए लोगों को कोरोना से विशेष सावधान रहने की जरूरत है। इसी क्रम में शनिवार को भी कोरोना के 291 नए मरीज मिले। वहीं, 238 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जांच के लिए जितने नमूने लिए जा रहे हैं, उनकी संख्या बढ़ा दी जाए तो संक्रमण दर में भी तेजी से इजाफा देखने को मिल सकता है। 291 मरीजों के मिलने के बाद संक्रमण दर 8 फीसदी पर स्थिर है। जिले मेें अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1218 पहुंच गई है। इसमें से 1206 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 12 मरीजों का जिला कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिला कोविड केयर सेंटर में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

नहीं बढ़ाई जा रही जांच
जिस तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसके मुताबिक जिले में जांच नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। पिछले शुक्रवार को प्रदेशभर में मिले कोरोना के कुल मरीजों में से 75 फीसदी संक्रमित अकेले गुरुग्राम से थे, जबकि जांच की बात करें तो प्रदेश में हुई कुल कोरोना जांच में गुरुग्राम का हिस्सा सिर्फ 33 फीसदी ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed