फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Number of corona infected exceeded 55 thousand

55 हजार के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

Wed, 16 Dec 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Number of corona infected exceeded 55 thousand
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब कम हो रही है, लेकिन धीरे-धीरे संक्रमितों की संख्या 55 हजार के पार पहुंच गई है, जिसमें से अब तक 53 हजार से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं। बुधवार को 230 नए मरीज मिले, जबकि 211 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। दो मरीजों की मौत भी हुई। इसी के साथ अब कुल मृतकों की संख्या 335 पहुंच गई है, जिसमें से 260 मरीज पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे, जबकि 75 मरीजों को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन

संक्रमितों के स्वस्थ होने से अब जिले में रिकवरी रेट काफी सुधर गया है। नतीजा यह है कि अब 1874 सक्रिय मरीज ही रह गए हैं। इसमें से 1750 संक्रमित होम आइसोलेट हैं जबकि 124 मरीज होम आइसोलेट हैं। अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की बात करें तो यह संख्या तेजी से कम हुई है। 25 दिन पहले तक जिले के अस्पतालों में 400 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा था लेकिन संक्रमितों के तेजी से स्वस्थ होने के चलते मरीजों की संख्या काफी कम हुई है। अब तक जिले में 55227 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 53018 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को जिले में 4327 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 4083 की आरटी-पीसीआर व 244 की रैपिड एंटीजन किट के जरिये जांच की गई। इसी के साथ अब जिले में कुल जांच की संख्या 600584 तक पहुंच गई है, जिसमें से 541030 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed