फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh's female boxers showcase their prowess at the district-level school sports competition.

Gurugram News: जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में नूंह की मुक्केबाज बेटियों ने दिखाया दम

Thu, 23 Jul 2026 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Nuh's female boxers showcase their prowess at the district-level school sports competition.
प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी, कोच व अन्य स्टाफ
- अंडर-17 और अंडर-19 बॉक्सिंग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो: प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी व कोच।
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जिले में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा और सहायक खेल अधिकारी (एईओ) अमित ने संयुक्त रूप से किया। खेल उत्सव में जिले की करीब 42 बालिका खिलाड़ियों, खेल अधिकारियों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग की बॉक्सिंग स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मुकाबलों का संचालन नवीन नैन और परवीन बुधवार ने विद्यालय खेल नियमावली के अनुसार निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराया। बालिका बॉक्सिंग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राठीवास की अक्षरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 48 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगीना-द्वितीय की किमिति और 52 किलोग्राम भार वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगीना की दिव्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अल्फा पब्लिक स्कूल फिरोजपुर झिरका की सलमा ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed