फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Violence Case Five out of seven accused of arson in two religious places got bail

Nuh Violence Case: दो धार्मिक स्थलों में आगजनी के सात आरोपियों में से पांच की हुई जमानत; दो की दाखिल है अर्जी

Wed, 30 Aug 2023 06:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू
संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 30 Aug 2023 06:55 PM IST
सार

अधिवक्ता गगन नागपाल और उमेश जांगड़ा से मिली जानकारी के मुताबिक, आगजनी मामले में पहले आरोपी मनीष मंगलवार को नूंह कोर्ट से जमानत मिली थी तो वहीं बुधवार को आरोपी विशाल, अजय, संजय और जयप्रकाश उर्फ भोला को भी जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
Nuh Violence Case Five out of seven accused of arson in two religious places got bail
Nuh Violence Case (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

31 जुलाई को शोभायात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के दो दिन बाद तावडू नगर की दो मस्जिदों में आगजनी की घटना सामने आई थी। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों में से पांच की जमानत हो गई है। 

विज्ञापन

अधिवक्ता गगन नागपाल और उमेश जांगड़ा से मिली जानकारी के मुताबिक, आगजनी मामले में पहले आरोपी मनीष मंगलवार को नूंह कोर्ट से जमानत मिली थी तो वहीं बुधवार को आरोपी विशाल, अजय, संजय और जयप्रकाश उर्फ भोला को भी जमानत मिल गई है। अधिवक्ता ने बताया कि अभी दो और आरोपियों की जमानत भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नूंह हिंसा के बाद दो अगस्त को तावडू नगर के कच्चा बाजार वाली मस्जिद और पंजाबी मोहल्ले में कसाई वाली मस्जिद में देर रात आगजनी की घटना सामने आई थी। शहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया तो तावडू अपराध शाखा संदीप मोर की टीम ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तारी किया। फिलहाल मामले में पांच आरोपियो को जमानत मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed