फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   nuh violence: Bittu Bajrangi in judicial custody for 14 days

nuh violence : बिट्टू बजरंगी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, पुलिस ने अदालत में जताई उसकी जान को खतरे की आशंका

Fri, 18 Aug 2023 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/नूंह Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 05:59 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, बजरंगी को नीमका जेल भेजा गया है। पुलिस ने कोर्ट से अनुरोध किया कि नूंह जेल में बिट्टू की जान को खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
nuh violence: Bittu Bajrangi in judicial custody for 14 days
बिट्टू बजरंगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा मामले में गिरफ्तार बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बजरंगी को नीमका जेल भेजा गया है। पुलिस ने कोर्ट से अनुरोध किया कि नूंह जेल में बिट्टू की जान को खतरा हो सकता है। उसके खिलाफ नूंह सदर थाने में केस दर्ज हुआ था। मंगलवार को उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


रिमांड के दौरान कबूलीं कई बातें 
पुलिस ने एक दिन रिमांड अवधि में आरोपी बिट्टू बजरंगी की निशानदेही पर आठ तलवारें बरामद की हैं। रिमांड में और बिट्टू ने क्या कबूला है, इसका पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि और भी ऐसी कई बातें बिट्टू ने कबूली हैं, जिससे पुलिस को अन्य लोगों को गिरफ्तार करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
  • इससे पहले सांप्रदायिक झड़प से जुड़े एक अन्य मामले में हिंसा के दो दिन बाद ही फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी पर भड़काऊ भाषण देने और सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने का आरोप लगाया गया था। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

बिट्टू पर मुस्लिम कैदियों में गुस्सा
बिट्टू के वकील ने दलील दी कि मुस्लिम कैदियों में उसके खिलाफ गुस्सा है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आरोपी को गुरुग्राम की भोंडसी जेल भेजा जाना चाहिए। साथ ही जेल अधीक्षक को उचित निर्देश दिए जाने चाहिए। जज ने मामले को गंभीरता को देखते हुए आरोपी बिट्टू बजरंगी को फरीदाबाद की नीमका जेल भेजने के आदेश कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed