फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh students forced to take admission in other courses due to delay in construction work

Gurugram News: निर्माण कार्य में देरी से अन्य कोर्स में दाखिला लेने को मजबूर नूंह के छात्र

Thu, 14 Nov 2024 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Nuh students forced to take admission in other courses due to delay in construction work
24 करोड़ के बजट से गांव आकेड़ा में बनना है यूनानी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन




19 नवंबर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ में होगी सुनवाई



राजूददीन जंग

नगीना। गर्ग एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की लापरवाही का खामियाजा नूंह इलाके के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरन दूसरे कोर्स में दाखिला लेना पड़ रहा है। यहां पिछले पौने 3 साल से यूनानी मेडिकल कॉलेज का कार्य रुका हुआ है। मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 19 नवंबर को फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है। लोक निर्माण विभाग की मानें तो 2022 में अंबाला के एक अस्पताल के निर्माण कार्य के दौरान तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने गर्ग एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के निर्माण कार्य को लेकर छापेमारी की थी। इसके बाद कंपनी ने हरियाणा प्रदेश में चल रहे सभी निर्माण कार्य रोक दिए थे। नूंह में भी 24 करोड़ रुपये के बजट से एक यूनानी मेडिकल कॉलेज गांव आकेड़ा में बनना था। जिसका निर्माण कार्य आधे से अधिक हो चुका है। यहां यूनानी मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में हो रही देरी के कारण छात्रों को अपने भविष्य की फिक्र है, वह मजबूरन दूसरे कोर्स में दाखिला ले रहे हैं।



गांव नगीना के बीबीए छात्र नदीम ने बताया कि यूनानी पद्धति का डॉक्टर बनने का उनका सपना यूनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण बंद होने से टूट गया। इसी साल मजबूरी में बीबीए में दाखिला लेना पड़ा है। गांव आकेड़ा के मोहम्मद अजहर ने कहा कि उन्होंने मजबूरन डिप्लोमा फार्मेसी किया है।
विज्ञापन




गांव आकेड़ा के मोहम्मद सोहेल ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि सरकार की बात कंपनी नहीं मान रही, ऐसी कंपनी का तो टेंडर रद्द कर दूसरी कंपनी को दे देना चाहिए। कंपनी की गलती के कारण दर्जनों बच्चे यूनानी मेडिकल अफसर बनने से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


..........

गर्ग एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की लापरवाही के कारण यूनानी मेडिकल कॉलेज आकेड़ा का निर्माण कार्य रुका है। कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं।

आस मोहम्मद, एसडीओ लोक निर्माण विभाग


.........
वर्जन

अब तक तो निर्माण कार्य पूरा हो जाता और कक्षाएं भी शुरू हो सकती थी लेकिन कंपनी ने कार्य पूरा नहीं किया। हम हाईकोर्ट में मजबूती के साथ केस लड़ रहे हैं, उम्मीद है कि 19 नवंबर को फैसला हो जाएगा। -डॉ. यशवीर गहलावत जिला आयुष अधिकारी नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article