{"_id":"662bee8acefa2eef92031eef","slug":"nuh-police-tightened-its-grip-on-cow-smugglers-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-1636080-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नूंह पुलिस ने गो तस्करों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नूंह पुलिस ने गो तस्करों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
चार महीने में 90 आरोपियों को दबोचा, 539 गोवंश को कराया मुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। नूंह, मेवात में गो तस्करी एक बड़ा मुद्दा है, जिस पर लगाम लगाना पुलिस के लिए हमेशा चुनौती रही है। लेकिन अब पुलिस गो तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले चार महीने में नूंह पुलिस ने गो तस्करी करने वालों पर शिकंजा करते हुए कुल 76 मुकदमे दर्ज किए।
नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जनवरी माह से लेकर अप्रैल अब तक जिले के अलग-अलग थानों में 76 मुकदमे दर्ज किए गए। वहीं, 90 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 539 गोवंश को तस्करों से मुक्त कराने के साथ-साथ 687 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया। गो तस्करों के 47 वाहनों को भी जब्त किया गया। पुलिस के दावों के मुताबिक जनवरी माह में गो तस्करी से संबंधित 20 मुकदमे दर्ज हुए। इनमें 57 को आरोपी बनाया, वहीं 29 की गिरफ्तारी हुई और 131 गोवंश को मुक्त कराया। इसी प्रकार फरवरी में सात मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें 40 आरोपी थे। 24 की गिरफ्तारी हुई और 180 गोवंश को मुक्त कराया। इसके अलावा 265 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ, जबकि एक गोवंश की खाल मिली। इसी कड़ी में पुलिस ने गो तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए मार्च में 29 मुकदमों में 74 को आरोपी बनाया। इनमें 19 की गिरफ्तारी हुई। 95 गोवंशों को मुक्त कराया। वहीं, अप्रैल में अब तक दर्ज 20 मुकदमों में 44 को आरोपी बनाया गया, जबकि 27 की गिरफ्तारी की गई। 133 गोवंश को मुक्त कराया गया। नूंह पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया का कहना है कि गो तस्करी करने वालों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा। समाज में बाधा उत्पन्न करने वाले ऐसे अपराध को स्वीकार नहीं किया जा सकता। जिलेवासियों को भी गो तस्करों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई में सहयोग करना होगा।