फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh police started investigation in the quadruple murder

बंद कमरे को खोलकर मेवात पुलिस ने सीन रिक्रिएट किया

Thu, 09 Dec 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nuh police started investigation in the quadruple murder
गुरुग्राम। राजेन्द्रा पार्क क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी की ओर से बहू सहित चार लोगों की हत्या के मामले में नूंह पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार की शाम को बंद कमरे को खुलवाकर सीन रिक्रिएट किया। इस दौरान पीड़ित पक्ष के लोगों का बयान भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नूंह पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला व डीएसपी फिरोजपुर झिरका सतीश वत्स के साथ पांच सदस्यीय टीम घटना स्थल पर पहुंची। राजेन्द्रापार्क थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने कमरा खुलवाकर फाइल में मौजूद नक्शे के आधार पर जांच की। इस दौरान बहू सुनीता यादव के परिजन के साथ किराएदार कृष्णा तिवारी का भतीजा सौरभ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

बता दें कि राजेन्द्रा पार्क में रहने वाले रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह ने बहू के चरित्र पर संदेह होने पर उसकी हत्या करने के साथ किराएदार, किराएदार की पत्नी व उसकी 9 साल की बेटी की हत्या कर दी थी। वह खुद थाने में वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार लेकर पहुंचा था। राजेन्द्रा पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में उसके साथ उसकी पत्नी विमलेश को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जहां पर मुख्य आरोपी रिटायर्ड फौजी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतक के परिजन शुरू से ही किसी अन्य एजेंसी से इसकी जांच कराने की मांग कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस महानिदेशक ने इसकी जांच एसपी नूंह को सौंप दी थी। इस मामले में तीन साल की मासूम विधि का बयान होना अभी बाकी है। परिजन मुख्य आरोपी के बेटे आनंद पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। जिसका पॉलीग्रॉफी टेस्ट भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जांच को लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एसआईटी की ओर से अन्य लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है। वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed