फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh-Palwal State Highway has become a problem, accidents are happening due to big potholes

Gurugram News: नूंह-पलवल स्टेट हाईवे बना समस्या, बड़े-बड़े गड्ढों में हो रहे हादसे

Thu, 07 Aug 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nuh-Palwal State Highway has become a problem, accidents are happening due to big potholes
अस्थाई तौर पर भी गड्ढों को नहीं भर रहा सड़क एवं लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



नूंह। कई साल से सरकार व प्रशासन नूंह-पलवल हाईवे को फोरलेन कराने का अलाप राग रहे हैं, लेकिन इन दिनों बरसात के कारण इस सड़क में बने हुए गहरे गड्ढे लोगों के लिए हादसे का सबब बन रहे हैं। आए दिन इसमें दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सड़क एवं लोक निर्माण विभाग इनको भरने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों का आरोप है कि अब से पहले प्रशासन की इतनी अनदेखी नहीं देखी, इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ पटरी पर कीकर उगी हुई हैं। विभाग का पटरी बनाने व साफ कराने पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है, जिसके कारण भी लोगों को परेशानी व हादसों का सामना करना पड़ रहा है।



बता दें कि नूंह पलवल स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए पिछले कई साल से कागजी कार्रवाई चल रही है, लेकिन कागजी कार्रवाई के फेर में उलझा यह रोड बनने से पहले मरम्मत की मांग कर रहा है। क्योंकि इस पर चलना लोगों के लिए न केवल दूभर हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं को भी अंजाम दे रहा है। सड़क इस कदर टूट गई है दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क से 32 किलोमीटर लंबे सफर को तय करने में आधा घंटे की जगह डेढ़ घंटा लग रहा है। पूरे सफर में सवारियां हिचकोले खाती हुई अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। हालांकि यह रोड फोरलेन होना है इस बारे में कागजी कार्रवाई चल रही है लेकिन यह कागजी कार्रवाई धरातल पर नहीं उतर पा रही है। ऐसे में लोग मांग कर रहे हैं सरकार इसे फोरलेन बनाने से पहले कम से काम चलने लायक बना दे।
विज्ञापन




महत्वपूर्ण है यह सड़क


यह स्टेट हाईवे नूंह-पलवल जिलों को तो जोड़ता ही है साथ ही फरीदाबाद, दिल्ली-यूपी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी है। इससे जेवर एयरपोर्ट व अलीगढ़ जाना सुगम होगा। नूंह जिले की अलीगढ़ व इसके आसपास काफी रिश्तेदारियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




::::::


यह सड़क प्रमुख सड़क है, इसकी मरम्मत भी विभाग नहीं कर रहा है। अब से पहले कभी इतनी अनदेखी नहीं देखी गई।

रणजीत नंबरदार

------

बारिश के कारण सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए हैं जो हादसों का कारण बन रहे हैं। सड़क पूरी तरह से जर्जर है, कोई सुनने वाला नहीं।

हितेश एडवोकेट

-------

सड़क में गड्ढें हैं, लोग बचाव करते हैं तो साइड में पटरी नहीं। पटरी पर कीकर उगी हुई हैं। विभाग कभी पटरियों को साफ नहीं कराता। जिसके कारण भी हादसे बढ़ रहे हैं।

जगदेव एडवोकेट

------

विभाग को सड़क की जल्द से जल्द रिपेयर करनी चाहिए, जो गड्ढे बड़े हैं उन्हें तत्काल भरा जाए। मिंडकोला से आगे सड़क की हालत दयनीय है। पटरी भी साफ कराई जाए। फोरलेन के मामले में अधिकारियों से मिलेंगे।


सतपाल सिंगला



--------



इस सड़क को फोरलेन बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। जंगल की जमीन नहीं मिलने के कारण देरी हो रही है। फिलहाल गड्ढे भरवाने का काम किया जाएगा, बारिश के बाद इसकी मरम्मत भी कराई जाएगी।



- रितेश यादव, कार्यकारी अभियंता सड़क एवं लोक निर्माण विभाग, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed