फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Braj Mandal Yatra appeal to mosques people should not come out of house

Nuh Braj Mandal Yatra: मस्जिदों से अपील...आज घर से बाहर न निकलें लोग, जिला प्रशासन संग मुस्लिम समुदाय भी सतर्क

Mon, 28 Aug 2023 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Aug 2023 10:31 AM IST
सार

सर्वजातीय हिंदू महापंचायत की ब्रजमंडल शोभा यात्रा के आह्वान के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुबह छह से शाम छह बजे व शाम छह से सुबह छह बजे तक निर्धारित क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Nuh Braj Mandal Yatra appeal to mosques people should not come out of house
शोभायात्रा को लेकर गांवों में एलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद द्वारा शोभायात्रा निकाले जाने की घोषणा के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय भी पूरी तरह से सतर्क है। मुस्लिम समुदाय झगड़े से दूर रहे, इसके लिए गांव के मौजिज लोगों ने मस्जिदों से यह एलान कराया है कि कोई भी व्यक्ति 28 अगस्त को अपने घर से बाहर न जाए और अपने घर पर ही रहे। 
विज्ञापन


इसके अलावा गांव में भी वह चार लोगों से अधिक इकट्ठा न बैठे। इतना ही नहीं, इसका असर 27 अगस्त को ही नजर आ गया। अधिकांश मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 27 अगस्त को अपनी दुकान बंद रखी और जिन लोगों ने दुकान खोली, उन्होंने समय से पहले अपनी दुकान बंद कर अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन


दूसरी तरफ हिंदू समुदाय के लोगों ने भी दुकानों को जल्द बंद कर दिया। सूत्रों ने बताया है कि मुस्लिम आबादी वाले अधिकांश गांव में इस बात को कह दिया गया है कि वह इस यात्रा से पूरी तरह दूर रहें और कोई भी व्यक्ति बहुत जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
सर्वजातीय हिंदू महापंचायत की ब्रजमंडल शोभा यात्रा के आह्वान के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुबह छह से शाम छह बजे व शाम छह से सुबह छह बजे तक निर्धारित क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन जिले के सभी शहरी क्षेत्रों को तथा सीईओ जिला परिषद नगीना व बड़कली चौक को सुपरवाइज करेंगे तथा उपमंडल नूंह, तावड़ू, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना अपने संबंधित क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था व्यवस्था बनाए रखने के लिए ओवर ऑल इंचार्ज होंगे।
 

ममता सिंह पुलिस प्रबंधन का इंचार्ज नियुक्त 
जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में जिला नूंह क्षेत्र के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था हरियाणा) ममता सिंह को पुलिस प्रबंधन का इंचार्ज नियुक्त किया है। उनके साथ पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शमशेर सिंह व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे। 
 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दक्षिण मंडल, रेवाड़ी, रवि किरण पुलिस प्रबंधन के इंचार्ज व उनके साथ जिला टाउन प्लानर दिनेश कुमार व जिला हॉर्टिकल्चर अधिकारी दीन मोहम्मद ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया पुलिस प्रबंधन के इंचार्ज व उनके साथ जिला फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर महेश यादव व जिला परिषद के एक्सईएन योगेश शर्मा ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे।

इसी प्रकार थाना सदर नूंह, रोजकामेव क्षेत्र के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक गुप्ता पुलिस प्रबंधन के इंचार्ज व उनके साथ डीएसडब्ल्यूओ सरफराज खान व वाटर सर्विसिज के डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद इरशाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे।

उप पुलिस अधीक्षक नारनौल जमाल मोहम्मद पुलिस प्रबंधन के इंचार्ज व उनके साथ डीईटीसी सेल्स आदितेंदर तक्षक व कृषि विकास अधिकारी मनोज कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नूंह सुरेंद्र सिंह पुलिस प्रबंधन के इंचार्ज व उनके साथ ईटीओ, डीईटीसी विकास पाराशर व गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक मालब के एचओडी मैकेनिक जाकिर हुसैन ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed