फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NSO to conduct six national surveys in selected areas of Gurugram.

Gurugram News: गुरुग्राम के चयनित क्षेत्रों में एनएसओ करेगा छह राष्ट्रीय सर्वेक्षण

Mon, 07 Sep 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
NSO to conduct six national surveys in selected areas of Gurugram.
रोजगार, घरेलू आय, प्रवासन और कृषि परिवारों की आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से गुरुग्राम के चयनित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छह प्रमुख राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण किए जाएंगे।एनएसओ के क्षेत्रीय संकार्य प्रभाग की ओर से इन सर्वेक्षणों के तहत विभिन्न सामाजिक-आर्थिक विषयों से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे।
एनएसओ के उप-क्षेत्रीय कार्यालय फरीदाबाद के अधिकार क्षेत्र में गुरुग्राम जिले में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस), असंगठित क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई), राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (एनएचआईएस), प्रवासन विवरण सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण और निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस) तथा कृषि परिवारों का स्थिति आकलन सर्वेक्षण (एसएएस) किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वेक्षण के लिए गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र के सेक्टर-18, सेक्टर-38, सेक्टर-52, सेक्टर-83, गडौली, बिलासपुर, भोंडसी, डिफेंस कॉलोनी और सोहना मुख्य बाजार को चयनित किया गया है। इसके अलावा धर्मपुर, खोड़, लखनोला, धुमसपुर और घामरोज गांवों में भी आंकड़े जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सर्वेक्षणों के माध्यम से रोजगार की स्थिति, असंगठित क्षेत्र के उद्यमों, घरेलू आय, प्रवासन के कारण, परिवारों की संपत्ति एवं ऋण और कृषि परिवारों की आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े जुटाए जाएंगे। इन आंकड़ों का इस्तेमाल साक्ष्य आधारित नीतियां बनाने और सामाजिक-आर्थिक नियोजन में किया जाता है।


एनएसओ ने चयनित परिवारों और प्रतिष्ठानों से सर्वेक्षण में सहयोग करने की अपील की है। कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, सर्वेक्षण के लिए नियुक्त अधिकारियों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed