फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now there will be relief from traffic jam till IGI Airport, travel will become smooth

Gurugram News: आईजीआई एयरपोर्ट तक अब जाम से मिलेगी राहत, सुगम बनेगा सफर

Fri, 30 May 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now there will be relief from traffic jam till IGI Airport, travel will become smooth
द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल का ट्रायल शुरू, यात्रियों का एक घंटे का समय बचेगा
विज्ञापन


ट्रैफिक पैटर्न, सुरक्षा मानकों और टनल की मजबूती का मूल्यांकन करेगा एनएचएआई




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुरुग्राम से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) तक सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें बॉर्डर के भारी ट्रैफिक जाम से नहीं गुजरना पड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 29 मई से द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी अंडरग्राउंड टनल का ट्रायल रन शुरू कर दिया है। यह टनल दिल्ली के हिस्से में बनाई गई है और इससे यात्रियों का लगभग एक घंटे का समय बचेगा।



3.6 किलोमीटर लंबी इस टनल को अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया है। इसमें सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, कंट्रोल रूम और इमरजेंसी एग्जिट जैसे सुरक्षा उपाय शामिल हैं। टनल में सिर्फ उन्हीं वाहनों को एंट्री दी जा रही है, जिनकी ऊंचाई 4.5 मीटर तक है। बाइक, स्कूटी, तिपहिया वाहन, ई-रिक्शा और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वाले वाहनों को इसमें जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन




फिलहाल यह टनल हर दिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ट्रायल के रूप में खोली जाएगी। इस अवधि में दिल्ली-एनसीआर और एनएच-48 पर ट्रैफिक को बेहतर बनाने की दिशा में इसका उपयोग किया जाएगा। इस ट्रायल के जरिये एनएचएआई ट्रैफिक पैटर्न, सुरक्षा मानकों और टनल की मजबूती का मूल्यांकन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यदि इस एक सप्ताह के परीक्षण में सब कुछ सही रहा, तो 5 जून 2025 से इसे पूरी तरह से आम वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे न सिर्फ यात्रा का समय घटेगा बल्कि दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। टनल के शुरू होने से एयरपोर्ट पहुंचने में अब सफर कहीं ज्यादा आरामदायक और तेज हो जाएगा।


फिलहाल दोपहर 12 बजे से 3 तक रोजाना दिल्ली-एनसीआर और एनएच-48 के दिल्ली-गुरुग्राम सेक्शन पर ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए एनएचएआई ने 29 मई से द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली के हिस्से में बने अंडरपास का ट्रायल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed