फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now the residents of the mall will not get free parking facility

मॉल में अब शहर वासियों को नहीं मिलेगी मुफ्त पार्किंग सुविधा

Sat, 23 Nov 2019 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now the residents of the mall will not get free parking facility
गुरुग्राम। साइबर सिटी के मॉल में अब शहर वासियों को मुफ्त पार्किंग की सुविधा नहीं मिल सके गी। आपराधिक घटनाओं को देखते हुए मॉल प्रबंधन ने बाहरी लोगों को मुफ्त पार्किंग देने का फैसला वापस ले लिया है। हालांकि दो-तीन मॉल में अभी स्थिति यथावत है। मॉल संचालकों ने इस संबंध में निगम अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसके आधार पर निगम मॉल संचालकों से पार्किंग का व्यावसायिक टैक्स वसूल करेगा।
विज्ञापन

दरअसल, वर्ष 2017 में नगर निगम ने शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए करीब 16 मॉल में उनका टैक्स माफ कर मुफ्त पार्किंग देने की घोषणा की थी। इसके बाद सभी मॉल संचालकों ने फ्री पार्किंग देने का फैसला लिया था। दो वर्ष तक सभी मॉल में फ्री पार्किंग की सुविधा शहरवासियों को मिलती रही, लेकिन फ्री पार्किंग के कारण मॉल पार्किंग में आपराधिक घटनाएं होने लगीं। फ्री पार्किंग के कारण बेसमेंट में अवैध शराब तस्करी के वाहन, चोरी के वाहन आदि खड़े किए जाने लगे। जिसका जवाब मॉल संचालक को देना पड़ता था। वहीं स्थानीय निवासी भी दिन-रात अपनी वाहनों को वहां खड़ा करने लग गए, जिससे मॉल के दुकानदारों को अपनी गाड़ियां बाहर खड़ी करने की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन

मॉल प्रबंधन की ओर से प्रतिक्रिया
फ्री पार्किंग के कारण मॉल में कौन आ रहा है, कौन जा रहा इसका पता नहीं चलता था। मॉल पार्किंग में आपराधिक घटनाएं भी होने लगीं। इन कारणों से परेशान होकर हमने नगर निगम को टैक्स देने की बात कही है और पार्किंग को पेड करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्रीकांत कुमार, प्रबंधक, ओमेक्स मॉल
फ्री पार्किंग के कारण फायदा कम नुकसान ज्यादा हो रहा था। पार्किंग में सभी प्रकार के वाहन खड़े होने लगे, जिससे मॉल में आने वाले ग्राहकों को भी गाड़ी खड़ी करने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में अब नगर निगम मेें टैक्स जमा करवाकर पेड पार्किंग कर दी है।
-चेतन, प्रबंधक, सिटी सेंटर मॉल
करीब सभी मॉल संचालकों ने फ्री पार्किंग का फैसला वापस ले लिया है। उन सभी पर व्यवसायिक दरों के हिसाब से टैक्स वसूल किया जाएगा।
-दिनेश कुमार, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed