फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now the casual attitude of the officers will not work

अब नहीं चलेगा अधिकारियों का ढुलमुल रवैया

Wed, 01 Sep 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Now the casual attitude of the officers will not work
गुरुग्राम। अपनी छोटी-छोटी परेशानियों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है, अब उनके काम लंबित नहीं रहेंगे। अधिकारियों को तय समय में ही लोगों के काम निपटाने होंगे। जो अधिकारी तय समय में काम पूरा नहीं करेगा, उसकी नौकरी तक जा सकती है। सेवा का अधिकार आयोग ने ऑटो अपील सॉफ्टवेयर (आस) तैयार किया है, जिसने बुधवार से काम करना शुरू कर दिया है। इसका फायदा ऐसे लोगों को मिलेगा, जिनकी समस्याएं प्रशासन के पास लंबित पड़ी हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में सबसे अधिक मनमानी
गुरुग्राम नगर निगम में अधिकारियों की सबसे अधिक मनमानी का बोलबाला है। यहां प्रॉपर्टी आईडी के लिए भी लोग महीनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अधिकारी उन्हें लटकाने के अलावा कुछ नहीं करते। इसके अलावा लोगों की सीवर, सड़क, पानी जैसी मूल जरूरतों की शिकायतें भी अधिकारियों की टेबल से डस्टबिन में कब चली जाती है, पता ही नहीं चलता। अब लोगों की छोटी से छोटी शिकायत पर एक तय समय सीमा में संज्ञान लिया जा सकेगा। निश्चित ही इस योजना में लोगों की परेशानियां कम होंगी और उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जुर्माने के साथ जा सकती है नौकरी
इस योजना में यह प्रावधान किया गया है कि अगर कोई अधिकारी समय पर काम नहीं करता है तो उस पर तीन दफा जुर्माना किया जाएगा। जुर्माना लगने के बाद भी उसकी आदत में सुधार नहीं होता है तो उसे अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। यह कार्य की गंभीरता पर निर्भर करेगा। यह पूरी की पूरी कवायद लोगों को परेशानी से बचाने और अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा साफ्टवेयर
अगर किसी शिकायतकर्ता का काम समय पर नहीं होता है तो उसकी शिकायत उच्चाधिकारी के पास पहुंचेगी। यहां भी अगर गंभीरता से उस पर संज्ञान नहीं लिया जाता है वह सीधे अपील अथॉरिटी के पासा पहुंच जाएगी। इस स्तर पर मनमानी हुई तो शिकायत सेवा का अधिकार आयोग के पास पहुंचेगी, जिसके बाद आयोग जुर्माना या दूसरी सजा तय करेगा। इसमें एक बाबू से लेकर विभागाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी तय होगी।

बेहतरीन व्यवस्था : डीसी
उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने कहा कि यह बेहतरीन व्यवस्था है। निश्चित ही इससे लोगों को लाभ होगा। उन्होंने स्वीकार किया कि हर विभाग में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो आमजन की परेशानी की नहीं समझते। उनकी समस्याएं और शिकायतें सुलझाने की बजाय काम को लटकाना उनकी आदत होती है। ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए यह सॉफ्टवेयर मुफीद होगा। अब कर्मचारियों और अधिकारियों में काम करने का जज्बा पैदा करना होगा, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed