फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now rapid antigen test of corona will be done for 50 rupees

अब 50 रुपये में होगी कोरोना की रैपिड एंटीजन जांच

Fri, 28 Jan 2022 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
Now rapid antigen test of corona will be done for 50 rupees
गुुरुग्राम। जिले में कोरोना की रैपिड एंटीजन जांच की दर को 250 रुपये से घटाकर 50 रुपये कर दिया गया है। इस बारे में सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) डॉ. वीरेंद्र यादव ने जिले के सभी निजी अस्पतालों और लैब संचालकों को लिखित आदेश जारी कर दिया है। इसमें तय दरों से ज्यादा कीमत न लेने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

आदेश का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में सीएमओ वीरेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना से संक्रमित होने का संदेह होने पर जांच जरूर करवाएं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। कोरोना की अन्य जांच का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस महामारी से संबंधित 4 अन्य जांच भी की जाती हैं। इनके दाम भी सरकार ने निर्धारित कर रखे हैं। सीबीएनएएटी टेस्ट के लिए अधिकतम 2400 रुपये, ट्रूनेट टेस्ट के 1250 रुपये, अस्पताल, लैब व कलेक्शन सेंटर पर जाकर आरटीपीसीआर कराने पर अधिकतम 299 रुपये व घर पर जाकर सैंपल लेने पर अधिकतम 499 रुपये लिए जा सकते हैं। आईजीजी एलिसा जांच के लिए भी अधिकतम 250 रुपये ही लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed