Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now, major relief from traffic jams

Gurugram News: अब जाम से मिलेगी महा-राहत

Thu, 19 Nov 2026 05:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Now, major relief from traffic jams
राजीव चौक पर बनेगा क्लोवर लीफ इंटरचेंज, एलाइनमेंट रिपोर्ट में विकल्प-2 को दी गई प्राथमिकता
विज्ञापन

- दिल्ली से सोहना जाने के लिए बनेगा दो लेन का डेडिकेटेड लेफ्ट टर्निंग फ्लाईओवर
नंबर गेम - 12 कॉन्फ्लिक्ट पॉइंट घटकर दो रह जाएंगे
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। जिले के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल राजीव चौक पर रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को जल्द ही महा-राहत मिलने वाली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस चौराहे को जाम मुक्त बनाने के लिए क्लोवर लीफ इंटरचेंज और दो नए फ्लाईओवर बनाने का खाका तैयार कर लिया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और गुरुग्राम-सोहना हाईवे आपस में सीधे जुड़ जाएंगे, जिससे सोहना रोड, सुभाष चौक और सिविल लाइंस की ओर से आने-जाने वाला यातायात पूरी तरह सुगम हो जाएगा।
एनएचएआई द्वारा तैयार की गई एलाइनमेंट रिपोर्ट के विकल्प-2 के तहत बनने वाले इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे चौराहे पर मौजूद 12 कॉन्फ्लिक्ट पॉइंट (जाम लगने वाले स्थान) घटकर सिर्फ दो रह जाएंगे। योजना के तहत दिल्ली से सोहना जाने के लिए 5.5 मीटर ऊंचा दो लेन का फ्लाईओवर और सोहना से दिल्ली जाने के लिए मौजूदा एनएच-48 फ्लाईओवर के ऊपर एक डबल-हाइट फ्लाईओवर बनेगा। खास बात यह है कि निर्माण के दौरान हाईवे का ट्रैफिक न रुके, इसके लिए आधुनिक प्रीकास्ट गर्डर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

विकल्प-2 के तहत फ्लाईओवर की सिफारिश
राजीव चौक पर इंटरचेंज के चार अलग-अलग डिजाइन विकल्पों का अध्ययन किया गया। एनएचएआई ने फ्लाईओवर के निर्माण लागत, भूमि अधिग्रहण, यातायात पर पड़ने वाले प्रभाव और भविष्य के आरआरटीएस एलाइनमेंट को ध्यान में रखते हुए विकल्प-2 की सिफारिश की है। हाईवे पर यातायात पूरी तरह बंद किए बिना निर्माण करने के लिए प्रीकास्ट गर्डर तकनीक अपनाने का प्रस्ताव है। परियोजना को आगे बढ़ाने से पहले विस्तृत ट्रैफिक सर्वे, मिट्टी की जांच, यूटिलिटी शिफ्टिंग और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना गुजरते हैं 2.75 लाख वाहन
राजीव चौक पर एक दिन में करीब 2.75 लाख वाहन का आवागमन होता। यह संख्या एनएचएआई की ओर से कराए गए सर्वे में सामने आई है। रिपोर्ट में जाम की प्रमुख वजह राजीव चौक पर वाहनों की क्रॉसिंग, लेन मर्जिंग और वीविंग को बताया गया है। सोहना से दिल्ली और गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहनों के कारण पीक ऑवर्स में करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। वहीं, राजीव चौक पर सर्विस लेन पर मानेसर से दिल्ली जाने वाले वाहनों की करीब 700 मीटर लंबी लाइनें लग जाती हैं।
फ्लाईओवर के लिए प्रस्तावित इंटरचेंज
प्रस्तावित इंटरचेंज में पहला फ्लाईओवर दो लेन का दिल्ली से आने वाले वाहनों को सिग्नल पर रुके बिना सीधे सोहना रोड पर ले जाएगा। वहीं, दूसरा फ्लाईओवर करीब 1.8 किलोमीटर लंबी व तीन लेन वाली फ्लाईओवर है। यह सोहना रोड से शुरू होगा और राजीव चौक को पार करते हुए एनएच-48 पर सेक्टर-15 की ओर जाकर उतरेगा। इससे सोहना से दिल्ली जाने वाले वाहनों को नीचे सिग्नल पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

--------
राजीव चौक पर क्लोवर लीफ इंटरचेंज बनने की प्रक्रिया चल रही है। ग्रेड सेपरेशन परियोजना की एलाइन्मेंट रिपोर्ट के चारों विकल्प में से विकल्प-2 का चयन किया है। इससे बिना यातायात प्रभावित हुए राजीव चौक पर दो फ्लाईओवर बनाए जा सकेंगे। - प्रांजल, डिप्टी जनरल मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article