फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now global education will be available in Gurugram only, not in other cities.

Gurugram News: अब दूसरे शहर नहीं, गुरुग्राम में ही मिलेगी ग्लोबल शिक्षा

Fri, 29 May 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Now global education will be available in Gurugram only, not in other cities.
नई स्किल और बेहतर कॅरिअर के लिए यूनिवर्सिटी ने लॉन्च के किए नए कोर्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी के छात्रों को अब प्रोफेशनल और आधुनिक कोर्सों की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख कम करना पड़ेगा। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी नए शैक्षणिक सत्र से कई रोजगारमुखी और इंडस्ट्री आधारित कोर्स शुरू करने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि बदलते समय और कॉर्पोरेट सेक्टर की जरूरतों को देखते हुए ऐसे कोर्स तैयार किए जा रहे हैं, जिनसे छात्रों को पढ़ाई के साथ बेहतर कॅरिअर अवसर मिल सके।

विश्वविद्यालय में फॉरेंसिक साइंस, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल बिजनेस, साइकोलॉजी, डिजास्टर मैनेजमेंट और ट्रैवल एंड टूरिज्म जैसे आधुनिक कोर्स शुरू करने की तैयारी चल रही है। इन कोर्सों को नई शिक्षा नीति के तहत इस तरह तैयार किया जा रहा है, ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ काम से जुड़ा व्यावहारिक ज्ञान और नई स्किल सीखने का मौका मिल सके। अब तक छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सों की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों या दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता था। नए कोर्स शुरू होने से छात्रों को अपने शहर में ही आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन


-----------
नए रोजगारमुखी कोर्स शुरू करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय के सेक्टर-87 परिसर में दो नई अत्याधुनिक इमारतों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है, जो 30 जून तक विश्वविद्यालय को मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों को आधुनिक और इंडस्ट्री आधारित कोर्सों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कौशिक, कुलपति, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी



बैचलर्स ऑफ कामर्स ग्लोबल जो प्रोग्राम है यह सिर्फ यूनिवर्सिटी में शुरू किया गया है। यह कोर्स चार साल का है। उन्होंने बताया कि यह कोर्स सिर्फ गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में ही शुरू किया गया है बाकि जो गुरुग्राम यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड कॉलेज हैं उनमें सिर्फ बैचलर्स ऑफ कामर्स ही उपलब्ध है। इस कोर्स से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का मौका मिलेगा। - सीमा मेहलावत, चेयरपर्सन, बैचलर्स ऑफ कामर्स गुरुग्राम ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed