फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now garbage will be collected from every house

Gurugram News: अब घर-घर से उठेगा कूड़ा

Wed, 09 Jul 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now garbage will be collected from every house
मुख्यालय ने मिली हरी झंडी, नगर निगम आयुक्त ने जारी किया एजेंसियों का वर्क आर्डर
विज्ञापन


1263 करोड़ रुपये में नगर निगम का छह माह के लिए एजेंसियों से हुआ करार






अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। घर-घर से कूड़ा उठाने को लेकर मुख्यालय ने हरी झंडी दे दी है जिसके बाद नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने चारों जोन में कूड़े का उठान करने वाली एजेंसियों का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। नगर निगम ने इन एजेंसियों के साथ छह माह का करार किया है जिसके बदले में निगम की ओर से 1,263 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। नगर निगम के चारों जोन में 400 गाड़ियों से कूड़ा उठाया जाएगा। रोजाना शहर से 1200 टन कूड़ा निकलता है, जिसे घर-घर से उठाने के बाद खत्तों में पहुंचाया जाता है जहां से उसे निस्तारण के लिए बंधवाड़ी लैंड फिल भेजा जाता है।
अब कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक को भवन मालिक या किरायेदार पैसा नहीं देंगे। कूड़ा उठाने के बदले में नगर निगम की ओर से यह भुगतान लिया जाएगा, जिसे नगर निगम पानी व प्राॅपर्टी टैक्स के साथ आने वाले समय वसूलेगा।
विज्ञापन

आने वाले समय में नगर निगम गुरुग्राम की ओर से इसी तरह का एजेंसी के साथ पांच साल का करार होगा। अभी यह प्रस्ताव सरकार के पास लंबित है। जो कंपनी पहले कूड़ा उठाती थी उसका करार 18 जून करार खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नगर निगम की ओर से अलग-अलग जोन के लिए टेंडर निकालकर छह माह का करार किया गया है। माना जा रहा है कि वर्क आर्डर जारी होने के बाद कंपनी की ओर से सभी मानकों को पूरा करके 10 दिन के भीतर नई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

शहर में कूड़ा न उठने से न केवल शहर में गंदगी बढ़ रही थी, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। कई जगहों पर लोग खुले में कूड़ा फेंकने को मजबूर थे, जिससे शहर की सुंदरता भी बिगड़ रही थी। मालूम हो कि नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली पुरानी एजेंसी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसके बाद से उसने काम करना बंद कर दिया है। नगर निगम के अलग-अलग जोन में कूड़ा उठाने के लिए अस्थायी टेंडर आवंटित किए गए हैं, जिसके आवंटन में देरी से शहर में गंदगी फैल रही है।



यहां पर थी अधिक गंदगी

शहर में ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड, पटौदी रोड, खांडसा रोड, झाड़ला रोड, शिवाजी नगर, शांति नगर, चार आठ मरला, ढूंडारोड़ा, मौलाहेड़ा, सेक्टर-22 और 23, सेक्टर चार-सात, अर्जुन नगर, पटौदी रोड, भीम नगर, सेक्टर- नौ, नौ ए और दस, सेक्टर- 46 सहित नए और पुराने गुरुग्राम में कूड़ा जगह-जगह डाला जा रहा था।





डोर-टू डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसियों को मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। मानकों को पूरा करने के बाद जल्द ही नई एजेंसियां घरों से कूड़ा उठान शुरू करेंगी।
- सुंदर श्योहराण, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed