फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now BJP is trying to save the mass base with the help of freedom fighters

अब स्वतंत्रता सेनानियों के सहारे जनाधार सहेजने में जुटी भाजपा

Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now BJP is trying to save the mass base with the help of freedom fighters
गुरुग्राम। आजादी के अमृत महोत्सव में जब पूरे देश में स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है तो केंद्र व राज्य में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी अब अमर बलिदानियों का सम्मान कर अपना जनाधार मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ 129 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जहां पोर्ट ब्लेयर गए तो वहीं आगामी 23 जनवरी को जिला स्तर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को सम्मान दिवस के तौर पर मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसको लेकर भाजपा की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ लगातार बैठकें कर रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, पार्टी के अन्य नेता भी अपने-अपने स्तर पर बैठकें कर बूथ स्तर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले पिछले साल भी भाजपा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया था, जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए थे। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ पहले ही कह चुके हैं कि देश की आजादी के गुमनाम नायकों के इतिहास को भाजपा न सिर्फ स्वर्णिम बनाएगी बल्कि उनसे आम जन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

विपक्षी कर रहे तारीफ, जजपा भी सक्रिय
भाजपा की इस पूरी कवायद की विपक्षी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता भी तारीफ करते हैं। अपनी पार्टी की निष्क्रियता को लेकर अपने ही नेताओं की भूमिका पर सवाल भी खड़े करते हैं। एक तरफ जहां भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास से आम जनमानस को अवगत कराने व बलिदानियों के इतिहास को अमिट बनाने की बात कहकर लोगों में अपनी पैठ मजबूत करने में जुटी हुई है वहीं, दूसरी ओर सहयोगी जननायक जनता पार्टी भी संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान चलाकर अपनी जड़ें मजबूत कर रही है लेकिन कांग्रेस की तरफ से ऐसी कोई भी कवायदें नहीं की जा रही हैं। अलबत्ता कई धड़े बने हुए हैं जिनके बीच सार्वजनिक तौर पर मनमुटाव की खबरें भी सामने आती रहती हैं। इससे कार्यकर्ताओं में भी निराशा का भाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed