फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now Ayushman card will be made in just three to four minutes

Gurugram News: अब मात्र तीन से चार मिनट में ही बन जाएगा आयुष्मान कार्ड

Wed, 08 Nov 2023 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Now Ayushman card will be made in just three to four minutes
जिले के करीब 1.75 लाख पात्रों के लिए नागरिक अस्पताल में अलग से की गई तैयारी, प्रबंधन ने इंटरनेट स्पीड बढ़ाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। आयुष्मान भव अभियान के जरिए जिले के 1.75 लाख पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी करने के लिए नागरिक अस्पताल में अलग से तैयारी की गई है। इसके लिए अस्पताल में लगभग 45 मिनट की वेटिंग के बाद तैयार होने वाला आयुष्मान कार्ड अब मात्र तीन से चार मिनट में ही बन जाएगा। प्रबंधन ने इसके लिए इंटरनेट स्पीड बढ़ाई है। साथ ही गैर पंजीकृत डिवाइस का सरकारी इंटरनेट कनेक्शन ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा विशेष डॉक्टर भी इस काम को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए हैं।
सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल के उप स्वास्थ्य अधीक्षक (डीएमएस) डॉ. नीरज यादव ने बताया कि द्वार पर ही बनाए गए बड़े कियोस्क के कारण ज्यादातर लोग अब आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं। साथ ही पहले से आयुष्मान कार्ड धारक नए पात्रों को जोड़ने में भी मदद करते दिख रहे हैं। इस बड़े कियोस्क की मदद से लोगों को आयुष्मान केंद्र ढूंढने में परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आयुष्मान योजना के तहत सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना 2011 के तहत जिले में 93547 लाभार्थी हैं। इसके बाद हरियाणा स्तर पर चिरायु योजना के तहत परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के जरिए 342934 पात्रों को इस योजना लाभ के लिए और जोड़ा गया। इसमें से कुल 265760 कार्ड जारी किए जा चुके हैं। अब आयुष्मान भव अभियान के तहत 1.75 लाख पात्रों को भी कार्ड जारी करने की मुहिम है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के साथ सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया। अभियान में आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत सभी लाभार्थियों तक आयुष्मान चिरायु कार्ड पहुंचाए जाने के लिए यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरायु में तीन लाख रुपये होनी चाहिए आमदनी
आयुष्मान भारत चिरायु योजना में 1.80 लाख रुपये की आमदनी बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी गई। ऐसे परिवारों से 1500 रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष लेकर जिला के नागरिकों के स्वास्थ्य कार्ड दिए जाएंगे। जन-प्रतिनिधियों की भागीदारी से टीबी जैसी संचारी व अन्य गैर संचारी रोग की रोकथाम, उपचार तथा निराकरण के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एडीसी हितेश मीणा ने बताया कि अभियान में जिला, खंड और पंचायत स्तर पर सभी संस्थानों, विभागों और व्यक्तियों की भूमिका तय की कर दी गई है। सभी गांव और वार्डों में आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थियों को 31 दिसंबर तक योजना में शामिल करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed