फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Notice to the contractor for delay in repairing the hill bridge

पहाड़ी ब्रिज की मरम्मत में देरी करने पर ठेकेदार को नोटिस दिया

Fri, 25 Dec 2020 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Notice to the contractor for delay in repairing the hill bridge
पटौदी। गांव पहाड़ी में करीब नौ माह पहले क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत करने में लापरवाही बरत रहे ठेकेदार को लोक निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किया। ठेकेदार ने इसकी मरम्मत का कार्य पूरा नहीं किया है। यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, ठेकेदार एक दिन मरम्मत का कार्य करता है और पांच दिन तक कार्य बंद रहता है। इस कारण नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि काम तेजी से शुरू नहीं करने की स्थिति में उसका अनुबंध खत्म कर दिया जाएगा और अन्य ठेकेदार के साथ मरम्मत कार्य के लिए अनुबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रेवाड़ी रेलमार्ग पर बने इस ब्रिज का एक हिस्सा इसी साल सात मार्च को टूट गया था। इस कारण इसे बंद कर रखा है। इसके क्षतिग्रस्त होने की जांच विभाग ने दिल्ली आईआईटी की टीम से कराई थी। टीम ने डिजाइन में गड़बड़ी को घटना का कारण बताया था। इसकी मरम्मत के लिए विभाग ने आईआईटी दिल्ली से ही नया डिजाइन भी तैयार करवाया है। इसकी मरम्मत का काम भी इसका निर्माण करने वाले ठेकेदार ने अपने खर्च पर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव यादव ने बताया कि ब्रिज की मरम्मत के काम में देरी करने पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा इलाके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिज बंद होने के कारण उन्हें कई किलोमीटर घूमकर आना जाना पड़ता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed