{"_id":"65342715463934002909e9c7","slug":"notice-to-more-than-one-thousand-on-commercial-activities-in-residential-areas-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-16852-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रिहायशी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर एक हजार से ज्यादा को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रिहायशी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर एक हजार से ज्यादा को नोटिस
विज्ञापन
अब तक 200 भवनों को किया जा चुका है सील, सात दिन का दिया समय
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने रिहायशी इलाकों में चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के मामले में अब तक एक हजार से ज्यादा नोटिस दिए हैं। इनमें 750 लोगों को सीलिंग तो 600 भवन स्वामियों को अपनी गतिविधियां बंद करने के लिए नोटिस दिए हैं। अब तक 200 भवनों को सील किया जा चुका है।
एटीपी दिनेश सिंह कहते हैं कि सात दिन का समय दिया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले एक सर्वे किया गया था जिसमें रिहायशी क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होते पाई गई थीं। इन गतिविधियों में डाक्टर क्लीनिक, प्रापर्टी डीलर आफिस आदि शामिल रहीं। अब तक 150 से अधिक भवन स्वामी ऐसे रहे जिन्होंने अपने यहां चल रही गतिविधि स्वयं ही बंद कर ली। इसके अलावा विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से लोगों से नोन न्यूसेंस गतिविधियां संचालित करने के लिए विभाग से स्वीकृति लेने की अपील की। विभाग पांच साल के लिए 60 हजार रुपये की फीस लेकर किसी भी मकान के भू-मंजिल पर निर्मित एरिया का 25 प्रतिशत एरिया इस्तेमाल करने की स्वीकृति देता है।