{"_id":"6111693d8ebc3ef3a00c44f3","slug":"notice-to-22-including-brother-of-former-mla-gurgaon-news-noi598361067","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के भाई सहित 22 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के भाई सहित 22 को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। गुड़गांव गांव में अवैध कॉलोनी विकसित करने के मामले में डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानिंग ( डीटीपीई) विभाग ने पूर्व विधायक के भाई सहित 22 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन लोगों से दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।
डीटीपीई आरएस बाठ ने बताया कि गुरुग्राम गांव में अवैध कॉलोनी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। यहां की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्राप्त हुई। मौके पर जाकर जांच की गई तो पता चला कि कॉलोनी को बनाने का काम 30 प्रतिशत तक हो चुका है। अवैध जमीन पर अवैैध तरीके से बनाई जा रही इस कॉलोनी में प्लॉट्स व फ्लैट्स बेचने का काम भी तेजी से हुआ है। फर्जी तरीके से इन्हें बेचा गया है।
इस मामले में पूर्व विधायक के भाई हितेश अग्रवाल सहित देवसमाज संस्था चलाने वालीं पंजाब की फिरोजपुर निवासी मधु पाराशर, इंडो यूकेई सर्विस कंपनी चलाने वाले मनीष कुमार, यूपी के सहारनपुर की शिखा त्यागी, यूपी के मेरठ के मोहित अग्रवाल, न्यू कॉलोनी के विष्णु भगवान मंगला आदि को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। इन लोगों से यह भी कहा गया है कि अगर इनके पास अपने बचाव के पक्ष में कोई कागजात है तो उसे भी प्रस्तुत करें।