फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Not just sugar, stress and lack of sleep are also spoiling the sweetness of life.

Gurugram News: सिर्फ चीनी नहीं तनाव और नींद की कमी भी बिगाड़ रही जिंदगी की मिठास

Thu, 13 Nov 2025 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Not just sugar, stress and lack of sleep are also spoiling the sweetness of life.
विश्व डायबिटीज दिवस-
विज्ञापन

-बड़ों बुजुर्गों के साथ अब युवा भी डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में खराब जीवनशैली अब सेहत पर भारी पड़ रही है। यहां के लोगों का अधिकतर समय कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन के सामने बीतता है जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती और तनाव बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसी कारण युवाओं में डायबिटीज के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी का सबब बन रहा है।

विश्व डायबिटीज दिवस के उपल्क्ष्य में जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि पहले जहां डायबिटीज को उम्रदराज लोगों की बीमारी माना जाता था। अब 25 से 40 वर्ष के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। लंबे समय तक बैठे रहना, फास्ट फूड का सेवन, व्यायाम की कमी और मानसिक तनाव इसकी बड़ी वजह हैं। चिकित्सकों का कहना है कि पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


------
केस 1
मैं लंबे समय से चीनी का सेवन नहीं करता हूं फिर भी जांच में शुगर की समस्या सामने आई है। मेरी उम्र भी अधिक नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि तनाव, नींद की कमी, अनियमित दिनचर्या और शारीरिक गतिविधि की कमी भी डायबिटीज के प्रमुख कारण बन रहे हैं।-- ईशू, अशोक विहार
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2
मैंने चीनी का सेवन काफी कम कर दिया है फिर भी जांच में शुगर की शिकायत मिली। डॉक्टरों का कहना है कि इसका कारण तनाव और नींद की कमी हो सकता है। उन्होंने सलाह दी है कि स्क्रीन टाइम घटाकर पूरी नींद लें और नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।-मणिक कुमार, सेक्टर 31 निवासी



-----
डायबिटीज मरीज ध्यान देें
-घाव होने पर तुरंत इलाज कराएं

-आंखों की किसी भी तरह की समस्या होने पर कोई भी दवा न लें, साथ ही नेत्र विशेषज्ञ की सलाह लें

------

वर्जन
बदलती जीवनशैली, असंतुलित आहार, तनाव और शारीरिक निष्क्रियता के कारण डायबिटीज की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। पहले यह बीमारी बुजुर्गों तक सीमित थी लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम और तनाव नियंत्रण से इससे बचाव संभव है।-- डाॅ. काजल, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article