{"_id":"6aa4539c6349af09fc0ada89","slug":"not-a-single-athlete-from-the-district-in-the-indian-athletics-final-series-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100733-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में जिले का एक भी खिलाड़ी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में जिले का एक भी खिलाड़ी नहीं
विज्ञापन
खिलाड़ियों की तैयारी और खेल विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
नंबर गेम- 35 सदस्यीय है प्रदेश की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले गुरुग्राम के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज 2026 के लिए एथलेटिक्स हरियाणा ने 35 सदस्यीय टीम घोषित की है लेकिन इसमें जिले का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। टीम में 12 पुरुष और 23 महिला एथलीटों को जगह मिली है। ऐसे में जिले में एथलेटिक्स खिलाड़ियों की तैयारी और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
10 सितंबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। टीम में भिवानी, फतेहाबाद, सोनीपत, रेवाड़ी, फरीदाबाद, यमुनानगर, झज्जर, जींद, अंबाला और महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों के खिलाड़ियों को स्थान मिला है, लेकिन गुरुग्राम से किसी खिलाड़ी का चयन नहीं हुआ है।
जिले को खेलों का हब बनाने की बात लगातार कही जाती है। जिले में बड़ी संख्या में खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अभ्यास करते हैं। एथलेटिक्स के लिए भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इसके बावजूद राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण सीरीज के लिए हरियाणा की टीम में जिले का एक भी एथलीट नहीं पहुंच पाना तैयारी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों का कहना है कि बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए चयन केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि नियमित प्रशिक्षण, बेहतर कोचिंग, प्रतियोगिताओं का अनुभव और लगातार प्रदर्शन से होता है। ऐसे में यदि जिले से लगातार खिलाड़ी राज्य की शीर्ष टीमों तक नहीं पहुंच रहे हैं तो खेल विभाग और प्रशिक्षकों को इसकी समीक्षा करने की जरूरत है।
वर्जन
एथलेटिक्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी और जहां भी सुधार की आवश्यकता होगी, वहां प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर करने के लिए संबंधित प्रशिक्षकों के साथ काम किया जाएगा। -आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी