पापी पिता: बाइक सिखाने के बहाने बेटी को सुनसान जगह ले गया बाप, यौन उत्पीड़न का आरोप; पहले भी कर चुका ऐसी हरकत
स्विगी से बर्गर किंग के शाकाहारी बर्गर के बदले मांसाहारी बर्गर मिला। इसे खाकर बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उपभोक्ता आयोग ने मुआवजे के अलावा कानून खर्च भी लौटाने का आदेश दिया है।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
वेज बर्गर की जगह ग्राहक को नॉन वेज बर्गर भेजने पर बर्गर किंग और स्विगी 50 हजार रुपये का मुआवजा देगा। परिवार ने 60 लाख रुपये की मांग की थी। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है।
सेक्टर-46 निवासी भगवान दास मंगला ने दो अप्रैल 2021 को पत्नी और बच्चों के लिए स्विगी से बर्गर किंग के चार वेज बर्गर के ऑर्डर दिए थे। डिलीवरी बॉय ने ऑर्डर पहुंचाया, लेकिन जब बच्चों ने उसे खाया उन्हें स्वाद अजीब लगा और थोड़ी देर बाद उनका मन खराब होने लगा। बाद में उल्टी हो गई।
बाद में पता चला कि वेज बर्गर की जगह नॉन-वेज बर्गर था। शिकायतकर्ता ने उसी दिन शाम को स्विगी एप पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस गलती के बदले कंपनी ने उनकी पंसद के एक या दो तीर्थ स्थलों की यात्रा के साथ 25,000 रुपये मुआवजे की पेशकश की, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने करीब 60 लाख रुपये के समझौते की मांग रखी।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बर्गर किंग और स्विगी को आदेश दिया गया कि वह शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये मुआवजे और कानूनी प्रक्रिया पर हुए खर्च के लिए 22 हजार रुपये लौटाएं।
