फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Non-adherence to the grip is also a major reason for increasing pollution

ग्रैप का पालन न होना भी प्रदूषण बढ़ने की बड़ी वजह

Mon, 09 Nov 2020 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Non-adherence to the grip is also a major reason for increasing pollution
गुरुग्राम। शहर की हवा में जिस तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है, उसके लिए कई कारक जिम्मेदार हैं, जिनमें से पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) की तरफ से लागू किए गए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का अनुपालन न होना भी एक बड़ी वजह है। प्लान के मुताबिक निर्माण सामग्री व धूल इत्यादि को ढंककर रखा जाना है लेकिन शहर में कई ऐसे इलाके देखने में आए हैं, जहां व्यापक तौर पर निर्माण सामग्री को खुले में रखा जा रहा है। वहीं, सरकारी कार्यों में भी प्रदूषण से बचाव मानकों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 व पटेल नगर के बीच स्थित सड़क में खुदाई का कार्य चल रहा है, जहां मिट्टी को खुले में रखा गया है। खुले में रखी मिट्टी के जरिये भी व्यापक तौर पर प्रदूषण फैलता है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसा पिछले काफी समय से चल रहा है लेकिन जिम्मेदार विभाग लगातार मामले की अनदेखी कर रहे हैं। वहीं, सोहना रोड पर अब भी व्यापक तौर पर धूल उड़ रही है लेकिन वहां पर पानी के छिड़काव की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। नगर निगम की तरफ से 40 वाटर स्प्रिंक्लर टैंकर शुरू किए गए थे लेकिन पानी का छिड़काव कहां किया जा रहा है, यह नगर निगम के अलावा कोई नहीं जानता।
विज्ञापन

29 लाख 70 हजार का जुर्माना
हालांकि, ईपीसीए द्वारा जारी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम जुर्माना लगा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम ने 15 अक्तूबर से 2 नवंबर के बीच ग्रैप का उल्लंघन करने पर 129 लोगों के खिलाफ 29 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें कचरा जलाने के मामले में 13 उल्लंघनकर्ताओं पर 65 हजार रुपये, सीएंडडी डंपिंग के मामले में 20 उल्लंघनकर्ताओं पर 5 लाख का जुर्माना किया गया है। कचरा फैलाने के मामले में 11 उल्लंघनकर्ताओं पर 55 हजार तथा निर्माण गतिविधियों में पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने वाले एवं धूल उड़ाने वाले 80 उल्लंघनकर्ताओं पर 23 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed