{"_id":"618812db168732416743878d","slug":"no-relief-from-fever-due-to-fall-in-temperature-2-new-dengue-patients-came-gurgaon-news-noi6145232109","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान में गिरावट के बावजूद बुखार से राहत नहीं, डेंगू के 2 नए मरीज आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान में गिरावट के बावजूद बुखार से राहत नहीं, डेंगू के 2 नए मरीज आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार बुखार और डेंगू का स्वरूप बदला हुआ नजर आ रहा है। पहले जहां तापमान में गिरावट व प्रदूषण बढ़ने के कारण दशहरा तक मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप कम हो जाता था। वहीं, इस बार दिवाली के बाद भी डेंगू कहर बरपा रहा है। स्थिति यह है कि रोजाना ही डेंगू के नए मरीज आ रहे हैं और शासकीय अस्पतालों में डेंगू के मरीजों का इलाज चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी डेंगू के 2 नए मरीज आए।
इसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 267 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक बुखार के 4614 मरीजों से जांच के लिए नमूने लिए गए हैं, जिसमें से अब तक 267 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, करीब 10 फीसदी नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। डेंगू की स्थिति यह है कि पिछले डेढ़ माह में ही जिले में 200 डेंगू मरीज आए हैं जब कि इस अवधि में स्वास्थ्य विभाग ने 2500 से ज्यादा नमूनों की जांच की है। 17 सितंबर तक जिले में डेंगू के 950 नमूनों की जांच की गई थी, जिसमें से सिर्फ 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसी क्रम में रविवार को भी जिले में जांच के लिए 15 नमूने भेजे गए थे।
अब तक 13738 घरों को नोटिस :
डेंगू व मलेरिया के मामले में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की तरफ से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और मच्छरों का लार्वा मिलने पर नोटिस भी दी जा रही है। इसी क्रम में रविवार को भी 6870 घरों की जांच की गई, जिसमें से 72 घरों को नोटिस दी गई। राहत की बात यह है कि इस वर्ष जिले में अब तक डेंगू से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं, मच्छरों का लार्वा मिलने पर इस वर्ष अब तक नगर निगम की तरफ से कुल 13738 नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
अब तक 615677 घरों की जांच :
नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मच्छरों की लार्वा की जांच के लिए रैपिड फीवर सर्वे चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी जिले में टीम ने 4322 घरों की जांच की, जिसमें से शहरी इलाके में 1820 व ग्रामीण इलाकों में 2502 घरों की जांच की गई। अब तक कुल 615677 घरों की जांच की जा चुकी है। जिले में अब तक 14235 कंटेनर की जांच की गई है, जिसमें से 26 जगहों पर मच्छरों का लार्वा पाया गया है।