फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No place in constitution for anarchy and violence: Dushyant Chautala

अराजकता और हिंसा के लिए संविधान में कोई जगह नहीं : दुष्यंत चौटाला

Sat, 30 Jan 2021 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
No place in constitution for anarchy and violence: Dushyant Chautala
गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में हुई हिंसा की उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में हिंसा हुई, वह निंदनीय है। किसान आंदोलन के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार किसानों से लगातार चर्चा कर रही है और उनकी मांग पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री शनिवार को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान में प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन व लाल किले पर हुई हिंसा के बारे में पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंसा को बढ़ावा देने वाले जो नेता हैं, उनको भी जरूर विचार करना चाहिए। देश में लाल किले से ऊपर कोई ऐसा स्थान नहीं है। राजनीति से इतर भी इसके बारे में सोचना चाहिए। शांतिपूर्वक प्रदर्शन सबका लोकतांत्रिक अधिकार है और सरकार पिछले 60 दिनों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों को स्वास्थ्य व सैनिटेशन समेत तमाम सुविधाएं दे रही है। बावजूद इसके जिस तरीके से पिछले दिनों घटनाएं हुई हैं, वह चिंता का विषय है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी को जो घटना हुई है, अगर उसे कोई सेलिब्रेशन कहता है तो इससे निंदनीय बात कुछ और नहीं हो सकती। हमने यहां 71 साल पूरा किए हैं और 72वें साल में गए हैं। शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना संविधान प्रदत्त लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और अराजकता फैलाना ठीक नहीं। संविधान में भी इसके लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed