फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No improvement in district air, AQI 234

अभी भी खराब श्रेणी में हवा, एक्यूआई 234 दर्ज

Thu, 21 Jan 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
No improvement in district air, AQI 234
गुरुग्राम। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक बृहस्पतिवार को 234 दर्ज किया गया। बुधवार की अपेक्षा 27 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सूचकांक के अनुसार जिले की हवा अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं, नजदीकी जिलों में फरीदाबाद की हवा में मामूली सुधार हुआ है। फरीदाबाद का एक्यूआई 206 दर्ज किया गया। साथ ही गाजियाबाद का एक्यूआई 326, दिल्ली का 296, ग्रेटर नोएडा का 298 एक्यूआई दर्ज किया गया है। जिले के चारों केंद्रों में टेरीग्राम का एक्यूआई सबसे अधिक 259 रिकॉर्ड हुआ। वहीं, विकास सदन और ग्वाल पहाड़ी का एक्यूआई 238 रहा। सेक्टर-51 का एक्यूआई 198 दर्ज किया गया। यह चारों केंद्रों में सबसे कम रहा।
विज्ञापन

दिन में खिली धूप, ठंड से मिली राहत
ठंड के बीच बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप खिलने से राहत मिली। पार्क, छतों पर कार्यालय के बाहर बैठकर लोगों ने धूम की गरमाहट ली। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed